🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,773.80 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,933.70 💵 USD / INR : ₹ 95.41 📈 Sensex : 78,079.96 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,773.80 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,933.70 💵 USD / INR : ₹ 95.41 📈 Sensex : 78,079.96 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट, मनी एजेंट को बदमाशों ने घेरा; पुलिस ने शुरू की जांच

Patna Robbery: पटना में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट से सनसनी फैल गई. अल्पना मार्केट के पास मनी कलेक्शन एजेंट को निशाना बनाया गया. पुलिस CCTV खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Patna Robbery: पटना में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट से सनसनी फैल गई. अल्पना मार्केट के पास मनी कलेक्शन एजेंट को निशाना बनाया गया. पुलिस CCTV खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Patna Robbery: राजधानी पटना में सोमवार को दिन के समय लूट की बड़ी घटना सामने आई. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अल्पना मार्केट के पास अपराधियों ने एक मनी कलेक्शन एजेंट से करीब 20 लाख रुपये छीन लिए. प्राइवेट कंपनी के लिए कैश कलेक्शन करने वाले पंकज साईं मंदिर इलाके से पैसे लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि करीब 3 बजे कलेक्शन करने के बाद वह रकम बैग में रखकर बैंक की ओर निकले थे.

हथियार दिखाकर रोका रास्ता

जैसे ही पंकज अल्पना मार्केट की गली में पहुंचे, उसी दौरान दो बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. एक ने सामने से बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया, जबकि दूसरे ने पीछे से पिस्टल तान दी. पंकज ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कुछ ही सेकंड में वारदात

अपराधियों ने बेहद तेजी से पैसों से भरा बैग छीन लिया और तुरंत वहां से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बदमाश बोरिंग रोड चौराहा की तरफ भागे. घटना इतनी जल्दी हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस की DIU टीम अल्पना मार्केट से लेकर बोरिंग रोड तक के कैमरों को देख रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

इलाके में दहशत, गिरफ्तारी का दावा

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें-बगहा में फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, बगहा में घर की संपत्ति जब्त

इसे भी पढ़ें-बिहार में मौसम बदलेगा करवट, तेज हवा और बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी

इसे भी पढ़ें-रेलवे का बड़ा फैसला: आनंद विहार समेत कई रूटों की स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ी

इसे भी पढ़ें-बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, मतदान के बाद फिर लौटे जेल

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
84%
1.5m/s
100%
गुरु
34 °
शुक्र
36 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें