विज्ञापन

वायरल वीडियो

Dhanbad News: बरमसिया पुल पर डेढ़ महीने तक रहेगा ट्रैफिक बंद, पुलिस ने जारी किया नया रूट

Dhanbad News: धनबाद के बरमसिया पुल पर अगले 45 दिनों तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. 5 नवंबर से 20 दिसंबर तक पुल की मरम्मत का कार्य चलेगा, जिससे यातायात प्रभावित रहेगा.

विज्ञापन

Dhanbad News: हीरापुर और बरमसिया को जोड़ने वाला बरमसिया पुल अब मरम्मत के लिए करीब 45 दिनों तक बंद रहेगा. पांच नवंबर से 20 दिसंबर तक इस पुल पर किसी भी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी. पुल की मरम्मत के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं ताकि आम लोगों को कम परेशानी हो. बरमसिया, मनईटांड़, दुहाटांड़ और आसपास के क्षेत्रों से हीरापुर की ओर जाने वाले वाहन अब पुराना बाजार, बैंक मोड़ और गया पुल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे.

इसको भी पढ़ें-7 नवंबर को क्रांति दिवस मनाएगी भाकपा माले

नया रूट और ट्रैफिक व्यवस्था

ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि मरम्मत के दौरान भारी वाहनों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं. एफसीआई से निकलने वाले ट्रक अब बरमसिया पुल की बजाय भूदा होकर बलियापुर रोड से आवाजाही करेंगे. वहीं, हीरापुर से बरमसिया की ओर जाने वाले वाहनों को रणधीर वर्मा चौक, श्रमिक चौक और बैंक मोड़ से होकर गुजरना होगा. पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें.

नागरिकों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने कहा है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुल पहले से ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बनाया जाएगा. इस दौरान लोगों को असुविधा जरूर होगी, लेकिन लंबे समय में यह शहर की यातायात व्यवस्था के लिए फायदेमंद साबित होगा.

इसे भी पढ़ें-

भोजपुरी स्टार काजल राघवानी की नई फिल्म ‘आस्था छठी मैया’ का मुहूर्त पूरा, शूटिंग के पहले दिन से छाईं तस्वीरें

छठ पूजा में फिर गूंजा कल्पना पटवारी का सुर, ‘दर्शन देखाई दिही’ ने जीता भक्तों का दिल

शिल्पी राज का नया छठ गीत ‘खुश रखिह माई के’ रिलीज, मां-बेटी के रिश्ते में भक्ति की गूंज

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
64%
4.2m/s
66%
मंगल
37 °
बुध
37 °
गुरु
37 °
शुक्र
37 °
शनि
38 °

अन्य खबरें