🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,370.22 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,930.21 💵 USD / INR : ₹ 95.92 📈 Sensex : 74,612.72 (-0.23%) 📊 Nifty 50 : 23,310.00 (-0.38%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,370.22 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,930.21 💵 USD / INR : ₹ 95.92 📈 Sensex : 74,612.72 (-0.23%) 📊 Nifty 50 : 23,310.00 (-0.38%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

धनबाद में ऑटो से घर लौट रही युवती को बनाया निशाना, झपटमार बैग लेकर फरार

Dhanbad News : धनबाद में दिनदहाड़े झपटमारी की एक घटना सामने आई है, जहां घर लौट रही एक युवती का बैग बाइक सवार बदमाश छीनकर फरार हो गए. बैग बचाने के प्रयास में युवती घायल भी हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद में दिनदहाड़े झपटमारी की एक घटना सामने आई है, जहां घर लौट रही एक युवती का बैग बाइक सवार बदमाश छीनकर फरार हो गए. बैग बचाने के प्रयास में युवती घायल भी हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में एक युवती झपटमारी की घटना का शिकार हो गई. गोविंदपुर स्थित यूएस सावित्री अपार्टमेंट में रहने वाली कनक शिखा ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है.

पीड़िता के अनुसार, वह 12 जून की सुबह ट्रेन से धनबाद पहुंची थीं. स्टेशन से ऑटो पकड़कर अपने घर जा रही थीं. जब वाहन भूईंफोड़ मंदिर के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार दो युवक अचानक उनके करीब आए और हाथ में मौजूद बैग छीनकर भाग निकले.

बैग को बचाने की कोशिश में कनक शिखा ऑटो से नीचे गिर गईं और उन्हें चोटें आईं. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और इलाज के लिए प्रगति नर्सिंग होम पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी.

पीड़िता ने बताया कि बैग में उनका लैपटॉप, करीब 500 रुपये नकद, कपड़े तथा अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था. घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही झपटमारी में शामिल अपराधियों को पकड़ने का दावा किया गया है.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
28 ° C
28 °
28 °
78%
1.5m/s
42%
मंगल
35 °
बुध
35 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें