🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,290.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,098.51 💵 USD / INR : ₹ 95.78 📈 Sensex : 73,895.74 (-1.25%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,290.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,098.51 💵 USD / INR : ₹ 95.78 📈 Sensex : 73,895.74 (-1.25%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Indian Coast Guard Recruitment 2026 : 10वीं-12वीं पास के लिए निकली भर्ती, ₹81,100 तक मिलेगी सैलरी

Indian Coast Guard Recruitment 2026 : इंडियन कोस्ट गार्ड ने 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए स्टोर कीपर, इंजन ड्राइवर, एमटीएस समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य अभ्यर्थी 03 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा.

विज्ञापन

Indian Coast Guard Recruitment 2026 : इंडियन कोस्ट गार्ड ने 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए स्टोर कीपर, इंजन ड्राइवर, एमटीएस समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य अभ्यर्थी 03 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा.

विज्ञापन

Indian Coast Guard Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी पाने का अवसर आया है. कोस्ट गार्ड ने स्टोर कीपर, इंजन ड्राइवर, सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, एमटीएस और चौकीदार समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 03 नवंबर 2026 तय की गई है.

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रूटनी से लेकर लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट तक कई चरण शामिल होंगे. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अनुभव संबंधी पात्रता की जांच करना जरूरी होगा.

पदमासिक वेतन
स्टोर कीपर₹19,900 – ₹63,200
इंजन ड्राइवर₹25,500 – ₹81,100
सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर₹19,900 – ₹63,200
एमटीएस₹18,000 – ₹56,900

RECRUITMENT NOTIFICATION देखने के लिए यहां क्लिक करें

Indian Coast Guard Recruitment 2026 : आवेदन के लिए क्या है योग्यता?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ संबंधित पद के अनुसार कार्यानुभव भी आवश्यक होगा. विस्तृत पात्रता की जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

Bank of Baroda ने बढ़ाई LBO भर्ती की डेडलाइन, अब छूटे हुए अभ्यर्थी भी भर सकेंगे फॉर्म

आयु सीमा कितनी रखी गई है?

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष या 30 वर्ष (पदानुसार)
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और लिखित परीक्षा आयोजित होगी. लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य अंग्रेजी और संबंधित ट्रेड से प्रश्न पूछे जाएंगे.

  • अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक
  • आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंक

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

बैंक ऑफ इंडिया में निकली 205 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर सैलरी तक पूरी डिटेल

आवेदन के समय किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

  • आईडी प्रूफ
  • 10वीं या समकक्ष प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
  • एनओसी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

इसे भी पढ़ें-

मेडिकल की ये पढ़ाई की है तो रेलवे में नौकरी का मौका, 590 पदों पर भर्ती
PET 2025 पास हैं तो 1308 पदों का मौका, ₹25 में ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
94%
10.4m/s
100%
शुक्र
25 °
शनि
30 °
रवि
30 °
सोम
30 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें