🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,669.71 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,582.64 💵 USD / INR : ₹ 95.80 📈 Sensex : 74,999.71 (0.29%) 📊 Nifty 50 : 23,444.15 (0.2%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,669.71 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,582.64 💵 USD / INR : ₹ 95.80 📈 Sensex : 74,999.71 (0.29%) 📊 Nifty 50 : 23,444.15 (0.2%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

PET 2025 पास हैं तो 1308 पदों का मौका, ₹25 में ऐसे करें अप्लाई

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 : 1308 पदों की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुका है, लेकिन हर PET 2025 अभ्यर्थी इसके लिए फॉर्म नहीं भर सकता. बायोलॉजी से 12वीं, वेटेरिनरी फार्मेसी का डिप्लोमा और हिंदी का ज्ञान समेत निर्धारित योग्यता पूरी करना जरूरी है. आवेदन 5 अक्टूबर तक और करेक्शन 12 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा.

विज्ञापन

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 : 1308 पदों की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुका है, लेकिन हर PET 2025 अभ्यर्थी इसके लिए फॉर्म नहीं भर सकता. बायोलॉजी से 12वीं, वेटेरिनरी फार्मेसी का डिप्लोमा और हिंदी का ज्ञान समेत निर्धारित योग्यता पूरी करना जरूरी है. आवेदन 5 अक्टूबर तक और करेक्शन 12 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा.

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में वेटेरिनरी फार्मासिस्ट बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब अगला पड़ाव शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटेरिनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है. विज्ञापन संख्या 18-Exam/2026 के तहत कुल 1308 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हुई है और उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं.

हालांकि इस भर्ती में सिर्फ PET 2025 का स्कोर होना पर्याप्त नहीं है. उम्मीदवार को बायोलॉजी के साथ 12वीं पास होने के साथ वेटेरिनरी फार्मेसी में संबंधित डिप्लोमा और देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी होना जरूरी है. आवेदन में गलती होने पर 12 अक्टूबर तक सुधार का मौका मिलेगा.

इंजीनियरिंग डिग्री वालों के लिए ISRO में नौकरी का मौका, 175 पदों पर भर्ती शुरू

सिर्फ PET स्कोर से नहीं बनेगी बात

इस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी बात पात्रता है. मुख्य परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिनके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड है.

इसके साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है. उम्मीदवार के पास वेटेरिनरी फार्मेसी में संबंधित डिप्लोमा भी होना चाहिए. देवनागरी लिपि में हिंदी का अच्छा ज्ञान भी जरूरी योग्यता में शामिल है.

UPSSSC Veterinary Pharmacist Mains Exam Official Notification

1308 पदों के लिए सिर्फ ₹25 फीस

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फीस के लिए ज्यादा रकम खर्च नहीं करनी होगी. इस मुख्य परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग सभी वर्गों के उम्मीदवारों की फीस सिर्फ 25 रुपये रखी गई है.

फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए किया जा सकता है.

कैटेगरी वाइज सीटें

कैटेगरी (Category)कुल पद (Vacancies)
अनारक्षित (General)576
ओबीसी (OBC)359
एससी (SC)237
ईडब्ल्यूएस (EWS)130
एसटी (ST)06
कुल पद (Total)1,308

उम्र की यह तारीख रखें याद

आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

5 अक्टूबर तक ही है आवेदन का मौका

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों के पास फॉर्म जमा करने के लिए 5 अक्टूबर 2026 तक का समय है. इसके बाद आवेदन में सुधार के लिए 12 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी.

इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, डिप्लोमा और अन्य दर्ज जानकारी जांच लेनी चाहिए.

PET रजिस्ट्रेशन नंबर से खुलेगा आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद Live Advertisements सेक्शन में जाकर Veterinary Pharmacist Apply लिंक खोलना होगा.
  • उम्मीदवार PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या OTP के जरिए लॉगिन कर सकेंगे. लॉगिन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी शैक्षणिक और डिप्लोमा संबंधी जानकारी भरनी होगी.
  • फोटो और सिग्नेचर की जांच करने के बाद फॉर्म का प्रीव्यू देखना होगा. इसके बाद ₹25 शुल्क जमा कर फॉर्म फाइनल सबमिट किया जा सकता है. आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा.

भर्ती से जुड़ी अहम तारीखें

विवरणतारीख
आवेदन शुरू14 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि5 अक्टूबर 2026
करेक्शन की अंतिम तिथि12 अक्टूबर 2026
कुल पद1308
आवेदन शुल्क₹25

UPSSSC Veterinary Pharmacist Form 2026 Apply Online

इसे भी पढ़ें-

Bank of Baroda ने बढ़ाई LBO भर्ती की डेडलाइन, अब छूटे हुए अभ्यर्थी भी भर सकेंगे फॉर्म
बैंक ऑफ इंडिया में निकली 205 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर सैलरी तक पूरी डिटेल
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
28 ° C
28 °
28 °
94%
0m/s
38%
मंगल
35 °
बुध
34 °
गुरु
34 °
शुक्र
34 °
शनि
34 °

अन्य खबरें