विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में ENYUGMA 2026 की धमाकेदार शुरुआत, डीएम ने किया टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का उद्घाटन

Bhagalpur News :भागलपुर में तकनीक और संस्कृति का संगम देखने को मिला. IIIT परिसर में ENYUGMA 2026 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ.

Bhagalpur News : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी, भागलपुर (ट्रिपल आईटी) परिसर में आयोजित वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ENYUGMA 2026 का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. मधुसूदन सिंह, प्राध्यापकगण, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

युवाओं की तकनीकी प्रतिभा की सराहना

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फेस्ट में युवाओं द्वारा प्रदर्शित तकनीकी नवाचार अत्यंत आकर्षक और उपयोगी हैं. उन्होंने कहा कि तकनीक का उद्देश्य मानव जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाना है, और इस दिशा में छात्र जिस ऊर्जा और रचनात्मकता के साथ कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने विश्वास जताया कि छात्रों द्वारा विकसित विभिन्न तकनीकी मॉडल और प्रोजेक्ट भविष्य में समाज के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे. नई तकनीकें नई पीढ़ी को नई दिशा देंगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त करेंगी.

देशभर से पहुंचे प्रतिभागी

जिलाधिकारी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवाओं में उत्साह और नवाचार की भावना स्पष्ट दिख रही है. परिसर में प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे आपसी संवाद और सीखने का सकारात्मक माहौल बना.

फेस्ट के दौरान विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में वार्ड 13 में प्याऊ निर्माण पर सियासी तकरार, पार्षद ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

इसे भी पढ़ें-जनसुनवाई में गूंजे जमीन और पेंशन के मुद्दे, 70 मामलों पर भागलपुर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
38.2 ° C
38.2 °
38.2 °
32%
3.8m/s
54%
सोम
37 °
मंगल
44 °
बुध
44 °
गुरु
43 °
शुक्र
42 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें