Lakhisarai Ashokdham Temple Stampede: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह हुए हादसे को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और एडीएम नीरज कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की मौत करंट लगने से नहीं, बल्कि भगदड़ में दबने से हुई. हादसे में 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं.
अशोकधाम हॉल्ट पर एक साथ आईं दो ट्रेनें
डीएम के मुताबिक, अशोकधाम हॉल्ट पर दोनों दिशाओं से एक साथ ट्रेनें आ गई थीं. ट्रेन को देखकर कुछ युवकों ने अचानक भागना शुरू कर दिया. इसी भाग-दौड़ के दौरान वहां मौजूद बिजली का एक पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया.
अशोकधाम मंदिर में अचानक मची भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
पोल गिरने के बाद मौके पर करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई. देखते ही देखते यह अफवाह श्रद्धालुओं के बीच पहुंच गई और वहां दहशत का माहौल बन गया.
बिजली बंद थी, तार भी कवर था
अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद थी. बिजली के तार को कवर किया हुआ था. इसके बावजूद पोल गिरने के बाद करंट फैलने की अफवाह ने भीड़ में डर पैदा कर दिया.
अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में अचानक भगदड़ मच गई. इसी दौरान कई लोग भीड़ के नीचे दब गए और आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई.
पहले करंट लगने की सामने आई थी बात
हादसे के तुरंत बाद 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने और करंट लगने से श्रद्धालुओं की मौत की शुरुआती जानकारी सामने आई थी. पहले 7 महिलाओं की मौत की खबर थी, जो बाद में बढ़कर 8 हो गई.
हालांकि, मौके पर पहुंचे डीएम और एडीएम ने स्पष्ट किया कि मौत की मुख्य वजह करंट नहीं, बल्कि अफवाह के बाद मची भगदड़ थी.
सीवान में तीन दिन बिजली कटौती, देखें किस दिन आपके इलाके में कब बंद रहेगी बिजली
कई श्रद्धालु घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. प्रशासन ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
सावन की तीसरी सोमवारी पर उमड़ी थी भीड़
सोमवार को सावन की तीसरी सोमवारी थी. अशोकधाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे.
सावन, महाशिवरात्रि और हर सोमवार को अशोकधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है. इसी भीड़ के बीच अशोकधाम हॉल्ट पर हुई घटना और उसके बाद फैली अफवाह ने स्थिति को बिगाड़ दिया.
इसे भी पढ़ें-


