इस खबर में क्या है?
Cooking Oil Reuse Tips: पूरियां, पकौड़े या कचौड़ियां तलने के बाद कड़ाही में काफी मात्रा में तेल बच जाता है. कई लोग इसे दोबारा गर्म करने से बचते हैं और आखिरकार फेंक देते हैं. हालांकि, बार-बार गर्म किया गया तेल खाना पकाने के लिए सही नहीं माना जाता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बचा हुआ तेल पूरी तरह बेकार है. यदि इसका उपयोग खाने में दोबारा नहीं करना चाहते हैं, तो घर के कई दूसरे कामों में इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
लोहे के बर्तनों को जंग से बचाने में करेगा मदद
लोहे की कड़ाही, तवा या अन्य बर्तनों में नमी के कारण जल्दी जंग लगने लगती है. ऐसे में बर्तन धोकर और अच्छी तरह सुखाने के बाद रूई या सूती कपड़े की मदद से बचा हुआ तेल हल्की परत के रूप में लगा दें. इससे बर्तनों पर नमी नहीं टिकती और जंग लगने की संभावना कम हो जाती है.
बच्चों को रोज-रोज न खिलाएं चिप्स और पिज्जा, ट्राई करें ये 5 हेल्दी स्नैक्स, स्वाद मिलेगा और सेहत भी
नए मिट्टी के बर्तनों को मजबूत बनाने में उपयोगी
नई हांडी या मिट्टी के बर्तनों को सीधे इस्तेमाल करने पर उनके चटकने का डर रहता है. ऐसे में बर्तन के अंदर और बाहर बचा हुआ तेल लगाकर एक दिन धूप में रखें. इसके बाद पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे मिट्टी तेल सोख लेती है और बर्तन पहले की तुलना में अधिक मजबूत हो सकते हैं.
दरवाजों की चूं-चूं की आवाज होगी बंद
घर के दरवाजों या खिड़कियों के कब्जों से आवाज आने लगे तो महंगे लुब्रिकेंट खरीदने की जरूरत नहीं है. कब्जों में बचा हुआ तेल की कुछ बूंदें डालकर दरवाजे को दो-तीन बार खोलें और बंद करें. तेल अंदर तक पहुंचने पर आवाज कम हो सकती है और दरवाजा आसानी से चलने लगेगा.
लेदर की चीजों की लौट सकती है चमक
चमड़े के जूते, बेल्ट, बैग या जैकेट समय के साथ अपनी चमक खो देते हैं. ऐसे में साफ कपड़े पर बहुत कम मात्रा में बचा हुआ तेल लेकर हल्के हाथ से लेदर पर लगाएं. इसके बाद दूसरे सूखे कपड़े से पोंछ दें. इससे चमड़े की सतह पर चमक लौट सकती है. ध्यान रहे कि तेल का इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में ही करें.
शाम की चाय का मजा दोगुना कर देंगे ये 5 झटपट स्नैक्स, 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार
पौधों को कीड़ों से बचाने में भी हो सकता है उपयोग
यदि गमलों या बगीचे के पौधों में कीड़े लग गए हैं तो एक लीटर पानी में एक छोटी चम्मच बचा हुआ तेल और कुछ बूंदें लिक्विड डिश सोप मिलाकर स्प्रे तैयार करें. इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद पौधों की पत्तियों पर छिड़काव करें. यह मिश्रण कुछ प्रकार के कीड़ों को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें-


