वायरल वीडियो

धुर्वा में व्यवसायी की मौत पर बाजार बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Ranchi crime : धुर्वा में हार्डवेयर कारोबारी विजय कुमार सिंह की मौत के बाद स्थानीय व्यापारियों में रोष है. विरोध में जेपी मार्केट की दुकानें बंद रहीं और मशाल जुलूस निकाला गया। व्यवसायियों ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

Ranchi crime : धुर्वा थाना क्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी विजय कुमार सिंह की मौत के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश देखा गया. शनिवार को विरोध स्वरूप जेपी मार्केट के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई.

विवाद छुड़ाने गए थे, मारपीट में हुए घायल

मिली जानकारी के अनुसार चार मार्च को होली के दिन शाम करीब पांच बजे विजय कुमार सिंह अपनी दुकान बंद कर विद्यानगर इलाके में एक परिचित के घर गए थे. वापस लौटते समय उन्होंने सड़क पर दो लोगों को आपस में झगड़ते देखा. बताया जाता है कि वह दोनों को शांत कराने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान बंटी यादव, रोहित कुमार उर्फ विक्की समेत पांच से सात युवकों ने उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घायल हालत में उन्हें पहले पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए राज अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई. विजय कुमार सिंह चांदनी चौक स्थित राधा रानी अपार्टमेंट में रहते थे.

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

घटना के बाद परिजनों ने इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी रोहित कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद धुर्वा सीटीओ मुक्तिधाम में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस

घटना के विरोध में जेपी मार्केट के व्यवसायियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की. इसके लिए व्यवसायियों ने जेपी मार्केट से धुर्वा बस स्टैंड तक मशाल जुलूस भी निकाला.

व्यापारियों का कहना है कि धुर्वा इलाके में आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-झारखंड का 1.58 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश, सामाजिक क्षेत्र पर बड़ा दांव

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
23 %
5.1kmh
0 %
Fri
35 °
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here