विज्ञापन

वायरल वीडियो

Muzaffarpur : बाइक सवार को बचाने में पलटी कार, घायल मनोज की इलाज के दौरान मौत

Muzaffarpur News: औराई के प्रेमनगर भलुरा निवासी मनोज झा की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. बाइक सवार को बचाने में कार पलट गई थी.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के प्रेमनगर भलुरा गांव निवासी 44 वर्षीय मनोज झा की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है.

बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा

परिजनों के मुताबिक, 23 अप्रैल की शाम मनोज झा अपनी कार से कटरा के जजुआर की ओर रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार असंतुलित होकर पलट गई. हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

पुलिस ने कराया था प्राथमिक इलाज

घटना के बाद कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान हुई मौत

एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

परिवार में मचा मातम

मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. शव गांव लाए जाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें-मैठी टोल प्लाजा पर बवाल, वाहन चालकों और कर्मियों में मारपीट, प्रबंधक भी घायल

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें