विज्ञापन

वायरल वीडियो

Muzaffarpur : मैठी टोल प्लाजा पर बवाल, वाहन चालकों और कर्मियों में मारपीट, प्रबंधक भी घायल

Muzaffarpur News :गायघाट के मैठी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों और कर्मियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया. टोल प्रबंधक भी घायल हुए, आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए.

विज्ञापन

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ कट स्थित मैठी टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया. वाहन चालकों और टोल कर्मियों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे टोल महाप्रबंधक अनूप सिंह भी घायल हो गए. घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.

जांच के दौरान बढ़ा विवाद

टोल प्रबंधन के अनुसार, बाहरी वाहनों द्वारा खुद को स्थानीय बताकर टोल से बचने की शिकायत मिल रही थी. इसे रोकने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक वाहन को बेरुआ कट के पास रोका गया, जिसने पहले खुद को स्थानीय बताकर आगे बढ़ने की कोशिश की थी. रोकने पर वाहन सवार लोगों ने विरोध शुरू कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कर्मियों के साथ मारपीट, बैरियर तोड़कर फरार

आरोप है कि वाहन में मौजूद तीन-चार लोगों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट की और हंगामा खड़ा कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित बैरियर हटाकर वाहन समेत दरभंगा की ओर निकल गए.

स्थानीय रास्ते को लेकर पहले से विवाद

बेरुआ कट से निकलने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क के कारण यहां लंबे समय से विवाद बना हुआ है. यह सड़क एनएच पार कर पुरानी सड़क से जुड़ते हुए मुजफ्फरपुर तक जाती है, जिससे कई गांवों के लोग रोजाना गुजरते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर बैरिकेडिंग कर आवागमन में बाधा डाली जाती है और निजी वाहनों से भी मासिक पास लेने का दबाव बनाया जाता है.

पहले भी हो चुका है आंदोलन

बताया जाता है कि इसी मुद्दे को लेकर पहले भी आंदोलन हो चुका है, जिसके बाद पुरानी कंपनी ने बैरिकेडिंग हटा दी थी. लेकिन नई कंपनी के आने के बाद फिर से अवरोध लगाए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है.

प्रबंधन ने नियमों का दिया हवाला

टोल प्रबंधन का कहना है कि स्थानीय वाहनों के लिए मासिक पास जरूरी है, जबकि बाहरी वाहनों को टोल देकर ही गुजरना होगा. नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है.

इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला, कई थानों की बदली कमान

इसे भी पढ़ें-‘डायन’ का दाग, जान की कीमत! विरोध किया तो बुजुर्ग को दे दी मौत

इसे भी पढ़ें-गरीबी की मार या अपराध की राह? प्रेग्नेंट पत्नी के इलाज के लिए चोरी, मौके पर धरा गया

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.2 ° C
37.2 °
37.2 °
40%
2.7m/s
89%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
39 °

अन्य खबरें