🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

दतिया उपचुनाव में BJP ने आशुतोष तिवारी पर लगाया दांव, नरोत्तम मिश्रा को झटका

Datia By Election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. टिकट घोषणा के बाद उनके समर्थकों ने विरोध भी शुरू कर दिया.

विज्ञापन

Datia By Election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. टिकट घोषणा के बाद उनके समर्थकों ने विरोध भी शुरू कर दिया.

विज्ञापन

Datia By Election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. टिकट की घोषणा के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी पर विराम लग गया. माना जा रहा था कि इस सीट से भाजपा एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतारेगी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन से जुड़े आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया.

टिकट घोषणा के बाद समर्थकों का विरोध

आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा होते ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की. कई कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर टिकट बदलने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि पार्टी ने फैसला नहीं बदला तो वे आगे की रणनीति पर विचार करेंगे. कुछ समर्थकों ने भाजपा छोड़ने तक की बात भी कही.

दिल्ली में भारी बारिश से निर्माणाधीन इमारत ढही; कई के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Datia By Election: ‘नरोत्तम मिश्रा मेरे अभिभावक हैं’

उम्मीदवार घोषित होने के बाद आशुतोष तिवारी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा उनके राजनीतिक अभिभावक हैं. तिवारी के अनुसार, मिश्रा ने उन्हें चुनाव में पूरा सहयोग और प्रचार करने का भरोसा भी दिया है.

2023 में हार गए थे नरोत्तम मिश्रा

दतिया विधानसभा सीट पर वर्ष 2023 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को करीब 7,500 वोटों से हराया था. इसके बाद से भाजपा इस सीट को दोबारा अपने कब्जे में लेने की रणनीति बना रही है.

राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने से खाली हुई सीट

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद दतिया सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. अप्रैल में दिल्ली की एक अदालत ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी. सजा के बाद उनकी सदस्यता चली गई. हालांकि उन्हें जमानत मिल चुकी है, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पहुंचा था मामला

यह मामला मूल रूप से दतिया का है. गवाहों को प्रभावित किए जाने के आरोपों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष इसकी सुनवाई दिल्ली स्थानांतरित कर दी थी. मामला वर्ष 1998 से 2011 के बीच बैंक रिकॉर्ड में कथित हेरफेर कर अवैध ब्याज भुगतान हासिल करने से जुड़ा है.

30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को परिणाम

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा. मतगणना 3 अगस्त को होगी. इसी दिन बिहार और गुजरात की अन्य विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-

भारत आने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दिया बड़ा अपडेट
राम मंदिर दान राशि चोरी मामले में SIT का शिकंजा, 80 लाख रुपये बरामद, 8 आरोपी अ
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
27.8 ° C
27.8 °
27.8 °
63%
1.5m/s
80%
शनि
28 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें