विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार

Bhagalpur News : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने विशेष अभियान चलाकर एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान RPF टीम ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद बंटी (34 वर्ष), निवासी कबीरपुर के रूप में हुई है. यह कार्रवाई 18 मार्च 2026 को प्लेटफार्म संख्या 4/5 के पास की गई, जहां आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी का Redmi मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई जा रही है.

RPF टीम ने चलाया विशेष अभियान

जानकारी के अनुसार RPF पोस्ट भागलपुर के इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरि और इंस्पेक्टर अवनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इस टीम में ASI एस.के. सिंह, हेड कांस्टेबल उत्तम सरकार और आरक्षी गुंजन कुमार भी शामिल थे. अभियान के दौरान ही आरोपी को पकड़ा गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पूछताछ में कबूला जुर्म

तलाशी के दौरान बरामद मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने यात्री का मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद RPF ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

GRP को सौंपा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए GRPS भागलपुर को सुपुर्द कर दिया गया है. वहां संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे से हमला, 2 लोग गंभीर

इसे भी पढ़ें-गोपालगंज में रेस्टोरेंट सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ – पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

इसे भी पढ़ें-रेलवे का बड़ा फैसला: आनंद विहार समेत कई रूटों की स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ी

इसे भी पढ़ें-बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, मतदान के बाद फिर लौटे जेल

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31 ° C
31 °
31 °
64%
4.8m/s
77%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
37 °

अन्य खबरें