🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

IND vs NZ Final Live: भारत का इतिहास, तीसरी बार अपने नाम किया टी20 वर्ल्ड कप खिताब

IND vs NZ Final Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया स्टेडियम पहुंची और खिलाड़ी आखिरी तैयारियों में जुटे रहे. मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में रिकी मार्टिन, फाल्गुनी पाठक और सुखबीर सिंह की प्रस्तुति भी की.

विज्ञापन

IND vs NZ Final Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया स्टेडियम पहुंची और खिलाड़ी आखिरी तैयारियों में जुटे रहे. मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में रिकी मार्टिन, फाल्गुनी पाठक और सुखबीर सिंह की प्रस्तुति भी की.

विज्ञापन

IND vs NZ Final : भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. यह पहली बार है जब किसी देश ने अपने घर पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त दी.
खिताबी मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए. जवाब में कीवी टीम सिर्फ 158 रन ही बना सकी. भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी अर्धशतक जड़े. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके और 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए. अक्षर पटेल को भी 3 विकेट मिले.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया है. खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसके बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी.

भारतीय टीम ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया और सेमीफाइनल में जीत दिलाने वाली टीम पर ही भरोसा जताया. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम मजबूत शुरुआत की उम्मीद के साथ मैदान में उतरी. ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन संभाले, जो टीम को ठोस शुरुआत देने की कोशिश की.

दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने फाइनल के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए. कीवी टीम मजबूत गेंदबाजी के दम पर भारत को शुरुआती झटके देने की रणनीति के साथ उतरी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
86%
1.3m/s
0%
सोम
33 °
मंगल
31 °
बुध
33 °
गुरु
31 °
शुक्र
31 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें