Bhagalpur Bank Strike : पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण पीएलआई वापस लेने की मांग पर सहमति नहीं बनने के बाद बैंककर्मियों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. इंडियन बैंक एसोसिएशन, मुख्य श्रम आयुक्त, भारत सरकार, वित्त विभाग के प्रतिनिधियों और बैंक प्रबंधन के बीच हुई बैठक में सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकलने के बाद बैंक संगठनों ने 11 सितंबर, शुक्रवार को एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया है.
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर रेलवे अलर्ट, कहलगांव-जमालपुर सेक्शन में 24 घंटे निगरानी
भागलपुर में हड़ताल को लेकर बैंककर्मियों ने तैयारी शुरू कर दी है. संयोजक अरविंद कुमार रामा ने सभी घटकों के सदस्यों से हड़ताल में शत-प्रतिशत भागीदारी की अपील की है. उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर बैंककर्मी एकजुट हैं और शुक्रवार को अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन करेंगे.
हड़ताल के दौरान शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं के बाहर बैंककर्मी धरना देंगे. शाखाओं पर बैनर-पोस्टर लगाये जायेंगे और प्रशासनिक कार्यालयों वाले स्थानों पर भी प्रदर्शन किया जायेगा. पूरे दिन चलने वाले धरना-प्रदर्शन के दौरान सभा कर सदस्यों को मांगों के प्रति जागरूक किया जायेगा.
अरविंद कुमार रामा ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के कारण बैंककर्मियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है. उन्होंने सभी सदस्यों से आंदोलन को पूरी तरह सफल बनाने की अपील की. साथ ही निजी बैंकों से भी शाखाओं और एटीएम बंद रखकर हड़ताल को समर्थन देने का अनुरोध किया है.
इसे भी पढ़ें-


