🟡 Gold (10g) : ₹ 1,36,728.84 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,040.89 💵 USD / INR : ₹ 95.43 📈 Sensex : 77,264.51 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 24,175.65 (0.35%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,36,728.84 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,040.89 💵 USD / INR : ₹ 95.43 📈 Sensex : 77,264.51 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 24,175.65 (0.35%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर : एक क्लिक पड़ा भारी, नर्स के खाते से 98 हजार रुपये साफ

Bhagalpur Cyber Fraud: भागलपुर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और साइबर अपराधी लोगों को नए-नए तरीकों से अपना शिकार बना रहे हैं. साइबर ठगी के ताजा मामले में एक नर्स ने मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद उसके खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिये गये. साइबर ठगी की इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Bhagalpur Cyber Fraud: मोबाइल पर आया एक लिंक खोलना जीरोमाइल में रहने वाली एक नर्स को महंगा पड़ गया. साइबर अपराधियों ने इसी बहाने उसके बैंक खाते में सेंध लगा दी और देखते ही देखते 98 हजार रुपये उड़ा लिये.

पीड़िता मूल रूप से बांका जिले के धौरैया की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया था. लिंक सामान्य लगने पर उसने उसे खोल दिया. कुछ ही देर बाद मोबाइल पर लगातार बैंक से रुपये कटने का मैसेज आया. खाते की जांच करने पर पता चला कि कुल 98 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें-जमुनिया नाला पर आकार ले रहा 11 करोड़ का पुल, 40 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत

ठगी का एहसास होते ही पीड़िता ने जीरोमाइल थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लिंक किस नंबर या प्लेटफॉर्म से भेजा गया था और किन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई. साथ ही साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

पुलिस ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक, ऐप या मैसेज पर बिना पुष्टि किए क्लिक न करें. थोड़ी-सी लापरवाही से बैंक खाते में जमा पूरी रकम खतरे में पड़ सकती है.

इसे भी पढ़ें-एयरपोर्ट क्षेत्र के नोटिस पर घेराव, सफाईकर्मियों ने जड़ा ताला, पूरे दिन हंगामे की भेंट चढ़ा नगर निगम
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
31 ° C
31 °
31 °
79%
1.5m/s
100%
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
30 °

अन्य खबरें