🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,440.46 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,446.76 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 74,309.16 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 23,264.15 (-0.91%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,440.46 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,446.76 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 74,309.16 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 23,264.15 (-0.91%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur Flood: बच्चे को बचाने में डूबे पांच लोग, एक ही परिवार के चार की मौत

Bhagalpur Flood : गोराडीह में बाढ़ के पानी के बीच हुए हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया. आठ साल के बच्चे को बचाने की कोशिश में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की जान चली गई. जलमग्न रास्ते पर छिपे गहरे गड्ढे को हादसे की बड़ी वजह बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Bhagalpur Flood : गोराडीह में बाढ़ के पानी के बीच हुए हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया. आठ साल के बच्चे को बचाने की कोशिश में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की जान चली गई. जलमग्न रास्ते पर छिपे गहरे गड्ढे को हादसे की बड़ी वजह बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Bhagalpur Flood: भागलपुर के गोराडीह प्रखंड में बाढ़ ने गुरुवार को एक परिवार की खुशियां छीन लीं. खुटाहा साव टोला से पंचायत भवन जाने वाले जलमग्न रास्ते पर आठ वर्षीय बच्चे को बचाने की कोशिश देखते ही देखते सामूहिक हादसे में बदल गई. एक-एक कर पानी में उतरे परिवार के चार सदस्य और पड़ोस की एक किशोरी डूब गई. इस हृदयविदारक घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

पैर फिसला, फिर कुछ ही मिनटों में पांच जिंदगियां चली गईं

ग्रामीणों के अनुसार मुकेश साव की पत्नी मंचो देवी परिवार के साथ बाढ़ प्रभावित सड़क से गुजर रही थीं. तभी उनका आठ वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया. बच्चे को बचाने के लिए पहले मां पानी में उतरीं, फिर परिवार के अन्य सदस्य भी उसे निकालने की कोशिश करने लगे. लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगने से सभी डूबते चले गए.

राहत शिविर में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, गाय-बकरी पालन का दिया प्रशिक्षण

हादसे में मंचो देवी, उनकी 13 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी, नौ वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और आठ वर्षीय अक्षय कुमार की मौत हो गई. बचाव के दौरान पड़ोसी होमगार्ड जवान लुखो देवी की 16 वर्षीय पुत्री अंशु प्रिया भी पानी में समा गई.

ग्रामीणों ने निकाला, अस्पताल में पांचों को मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सभी को बाढ़ के पानी से बाहर निकाला और तत्काल मायागंज अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद पांचों को मृत घोषित कर दिया.

जिस घर में बच्चों की किलकारी थी, वहां पसरा सन्नाटा

एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इंटर की छात्रा अंशु प्रिया की मौत से उसके परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं.

बाढ़ के पानी में छिपा था मौत का गड्ढा

ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के कारण सड़क, नाला और किनारे बने गहरे गड्ढे पूरी तरह पानी में डूब गए हैं. इसी वजह से राहगीरों को सुरक्षित रास्ते का अंदाजा नहीं लग पा रहा है. लोगों ने प्रशासन से जलमग्न रास्तों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है.

मुखिया ने मांगी सरकारी सहायता

मुखिया देवेंद्र कुमार ने घटना को पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता और हरसंभव राहत उपलब्ध कराने की मांग की.

हादसे में जान गंवाने वाले

मृतकपहचान
मंचो देवीमुकेश साव की पत्नी
सोनाक्षी कुमारी13 वर्षीय पुत्री
अभिषेक कुमार9 वर्षीय पुत्र
अक्षय कुमार8 वर्षीय पुत्र
अंशु प्रिया16 वर्षीय पड़ोसी किशो

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में कई दिनों बाद घटने लगा गंगा का जलस्तर, 2 सेंटीमीटर आई कमी
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर रेलवे अलर्ट, कहलगांव-जमालपुर सेक्शन में 24 घंटे निगरानी
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं महापौर, डीएम से मांगी राहत किट
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
27 ° C
27 °
27 °
83%
4.1m/s
71%
शुक्र
34 °
शनि
35 °
रवि
35 °
सोम
34 °
मंगल
34 °

अन्य खबरें