Bhagalpur News : भागलपुर में शाहकुण्ड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.575 किलोग्राम गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गांजा के साथ पकड़ा. बरामद गांजा को जब्त कर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
गंगा के तेज बहाव में फंसी नाव, सूचना मिलते ही 20 मिनट में पहुंची एसडीआरएफ
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर ने बताया कि शाहकुण्ड थाना पुलिस को गांजा के साथ एक व्यक्ति के मौजूद होने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की और आरोपित को 1.575 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपित के आपराधिक इतिहास और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.
इसे भी पढ़ें-



