🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,343.42 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,087.47 💵 USD / INR : ₹ 96.36 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,343.42 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,087.47 💵 USD / INR : ₹ 96.36 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर से कटिहार तक 23 मई से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल

Bhagalpur Rail: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन प्रभावित होने के बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. 23 मई से भागलपुर से कटिहार तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा. यह ट्रेन नवगछिया, खगड़िया, मानसी समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur Rail: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन प्रभावित होने के बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. 23 मई से भागलपुर से कटिहार तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा. यह ट्रेन नवगछिया, खगड़िया, मानसी समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur Rail: भागलपुर और नवगछिया के बीच विक्रमशिला सेतु पर यातायात प्रभावित होने के बाद आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही थीं. करीब एक महीने से पुल पर आवागमन बाधित रहने के कारण यात्रियों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था. इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने का फैसला लिया है.

सेतु के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने रेलवे के महाप्रबंधक (GM) और डीआरएम को पत्र भेजकर अतिरिक्त रेल सेवा शुरू करने का आग्रह किया था. इसके बाद पूर्व रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और परेशानी को ध्यान में रखते हुए विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रेलवे के अनुसार, 23 मई 2026 से भागलपुर और कटिहार के बीच ट्रेन संख्या 03407/03408 अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा. यह ट्रेन भागलपुर, नवगछिया, खगड़िया, मानसी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे दैनिक यात्रियों और आम लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक यह स्पेशल ट्रेन 23 मई से 1 जून 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी. इस अवधि में कुल 10 फेरे लगाए जाएंगे. अधिकारियों का मानना है कि इससे सड़क मार्ग पर दबाव कम होगा और विक्रमशिला सेतु बंद होने से प्रभावित हजारों यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिल सकेगी.

ट्रेन संख्या 03407 भागलपुर-कटिहार स्पेशल

स्टेशनआगमनप्रस्थान
भागलपुर—07:00 बजे
अकबरनगर07:25 बजे07:26 बजे
सुल्तानगंज07:41 बजे07:43 बजे
कल्याणपुर रोड07:58 बजे07:59 बजे
बरियारपुर08:14 बजे08:15 बजे
रतनपुर08:35 बजे08:36 बजे
मुंगेर09:10 बजे09:15 बजे
सबदलपुर जंक्शन09:30 बजे09:31 बजे
खगड़िया जंक्शन09:55 बजे09:57 बजे
मानसी जंक्शन10:17 बजे10:19 बजे
थाना बिहपुर10:49 बजे10:50 बजे
नौगछिया11:06 बजे11:08 बजे
कुरसेला11:34 बजे11:35 बजे
करहगोला रोड12:05 बजे12:06 बजे
कटिहार13:00 बजे—

ट्रेन संख्या 03408 कटिहार-भागलपुर स्पेशल

स्टेशनआगमनप्रस्थान
कटिहार—14:10 बजे
करहगोला रोड14:30 बजे14:31 बजे
कुरसेला14:52 बजे14:53 बजे
नौगछिया15:23 बजे15:25 बजे
थाना बिहपुर15:41 बजे15:42 बजे
मानसी जंक्शन16:27 बजे16:29 बजे
खगड़िया जंक्शन16:34 बजे16:36 बजे
सबदलपुर जंक्शन17:11 बजे17:12 बजे
मुंगेर17:50 बजे17:55 बजे
रतनपुर18:15 बजे18:16 बजे
बरियारपुर18:26 बजे18:27 बजे
कल्याणपुर रोड18:34 बजे18:35 बजे
सुल्तानगंज18:46 बजे18:48 बजे
अकबरनगर19:35 बजे19:36 बजे
भागलपुर20:20 बजे—

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बूढ़ानाथ मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बदलेगा बिजली बिलिंग सिस्टम, 25 मई से शुरू होगा नया ‘Suvidha Bihar’ ऐप

इसे भी पढ़ें-भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस कई तिथियों में नहीं चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
76%
3.1m/s
60%
मंगल
26 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें