विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर : एयरपोर्ट के पास भवनों पर निगम की कार्रवाई के खिलाफ फूटा गुस्सा, आज होगा घेराव

Bhagalpur News के तहत एयरपोर्ट के पास ऊंचे भवनों पर नगर निगम की कार्रवाई का विरोध तेज हो गया है. 845 भवन मालिकों को नोटिस मिलने के बाद प्रभावित लोगों ने बैठक कर सोमवार को नगर आयुक्त के घेराव का ऐलान किया है. लोगों ने कार्रवाई वापस नहीं होने पर आंदोलन और कोर्ट जाने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: हवाई अड्डे के आसपास मानक से अधिक ऊंचे भवनों पर नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ लोगों का विरोध तेज हो गया है. निगम की ओर से करीब 845 भवनों के मालिकों को नोटिस जारी किए जाने के बाद प्रभावित लोगों ने रविवार को तिलकामांझी में आपात बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई. बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को बड़ी संख्या में लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त का घेराव करेंगे.

845 भवनों को नोटिस जारी होने पर बढ़ा आक्रोश

बैठक में मौजूद भवन स्वामियों ने कहा कि नगर निगम ने हवाई अड्डे के आसपास बने करीब 845 भवनों की सूची तैयार कर गृह स्वामियों को दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस दिया है. इस कार्रवाई को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है.

भागलपुर में 8 महीने से बंद शवदाह गृह, अब धरने के जरिए प्रशासन को चेताया

‘जब टैक्स लिया तो अब अवैध कैसे?’

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुकेश मिश्रा ने कहा कि नगर निगम वर्षों से इन्हीं भवनों के क्षेत्रफल और ऊंचाई के आधार पर नियमित होल्डिंग टैक्स वसूलता रहा है. ऐसे में अब अचानक इन्हें नियमों के विरुद्ध बताना पूरी तरह विरोधाभासी है. लोगों ने इसे नगर निगम की दोहरी नीति करार देते हुए कार्रवाई वापस लेने की मांग की.

15 साल पुराना मामला भी उठाया

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि करीब 15 वर्ष पहले भी हवाई अड्डे के संचालन को लेकर इसी तरह का निर्णय लिया गया था, जिसे बाद में वापस लेना पड़ा था. उनका कहना था कि वर्तमान फैसला भी व्यावहारिक नहीं है और इससे हजारों परिवार प्रभावित होंगे.

रेल-सह-सड़क कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिघोषणा जारी, 501 रैयतों को मिलेगा मुआवजा

फैसला वापस नहीं हुआ तो आंदोलन और कोर्ट का रास्ता

प्रभावित लोगों ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. साथ ही इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा.

बैठक में कई लोग रहे मौजूद

मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निरंजन पोद्दार, ललन पांडेय, शैलेश मिश्रा, गौरव राय, अवधेश तिवारी, महेंद्र मंडल, अमित झा, पिंटू झा, गुड्डू मिश्रा, तेजनारायण गुप्ता, पवन राय, सूरज पासवान, साकेत कुमार, मिंटू मंडल सहित बड़ी संख्या में भवन स्वामी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-रेल-सह-सड़क कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिघोषणा जारी, 501 रैयतों को मिलेगा मुआवजा
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
53%
3.9m/s
100%
रवि
33 °
सोम
39 °
मंगल
31 °
बुध
37 °
गुरु
40 °

अन्य खबरें