विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में 8 महीने से बंद शवदाह गृह, अब धरने के जरिए प्रशासन को चेताया

Bhagalpur News : बरारी स्थित विद्युत शवदाह गृह पिछले आठ महीने से बंद है. इसको लेकर हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति ने सांकेतिक धरना देकर प्रशासन से शवदाह गृह चालू कराने और निर्माणाधीन नए शवदाह गृह का काम जल्द पूरा करने की मांग की.

विज्ञापन

Bhagalpur News: बरारी स्थित विद्युत शवदाह गृह पिछले करीब आठ महीने से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है. इस बीच गंगा के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही बारिश ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. इस समस्या को लेकर रविवार को हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति के बैनर तले सांकेतिक धरना देकर जिला प्रशासन और नगर निगम से विद्युत शवदाह गृह को अविलंब चालू कराने की मांग की गई.

कमल जायसवाल के नेतृत्व में हुआ सांकेतिक धरना

हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति के संयोजक कमल जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित धरने में समिति के सदस्यों ने बंद पड़े विद्युत शवदाह गृह को तत्काल चालू कराने की मांग उठाई. धरने में कन्हैया लाल, आलोक राज, संतोष श्रीवास्तव, शंभु सिंह, अवध किशोर मंडल, ओमप्रकाश मंडल, आनंद पासवान, विनय कुमार भगत, रंजन चौधरी, मोहित सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, सन्नी भगत, प्रणव दास समेत कई सदस्य शामिल हुए.

Bhagalpur News: जलजमाव और बढ़ते गंगा जलस्तर पर भी जताई चिंता

धरना दे रहे लोगों ने कहा कि शवदाह गृह के मुख्य प्रवेश द्वार के पास गंगा का पानी पहुंचने लगा है. लगातार बढ़ते जलस्तर और बारिश के कारण परिसर में जलजमाव की आशंका बढ़ गई है. उन्होंने प्रशासन से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने और परिसर में बने प्याऊ के रखरखाव में भी सुधार की मांग की.

निर्माणाधीन नया शवदाह गृह अब तक अधूरा

धरना के दौरान बताया गया कि बरारी में नया विद्युत शवदाह गृह भी करीब एक वर्ष से निर्माणाधीन है, लेकिन अब तक उसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है. लंबे समय से काम अधूरा रहने के बावजूद निर्माण में तेजी नहीं आने से लोगों में नाराजगी है. प्रदर्शनकारियों ने नए शवदाह गृह का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग भी उठाई.

रेल-सह-सड़क कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिघोषणा जारी, 501 रैयतों को मिलेगा मुआवजा

पार्किंग में अतिक्रमण हटाने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परिसर में पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है, लेकिन कई स्थानों पर अतिक्रमण और सरकारी पाइप सहित अन्य सामान रखे जाने से जगह बाधित हो गई है. इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

समिति के संयोजक कमल जायसवाल ने कहा कि विद्युत शवदाह गृह बंद रहने, लगातार बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच अंतिम संस्कार की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम से बंद पड़े विद्युत शवदाह गृह को शीघ्र चालू कराने, निर्माणाधीन नए शवदाह गृह का कार्य पूरा करने तथा परिसर की अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
53%
3.9m/s
100%
रवि
33 °
सोम
39 °
मंगल
31 °
बुध
37 °
गुरु
40 °

अन्य खबरें