🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur: जनसुनवाई में नहीं मिले शाहकुंड सीओ, फोन भी रहा बंद; डीसीएलआर ने मांगा स्पष्टीकरण

Bhagalpur: शाहकुंड में जनसुनवाई के दिन अंचल अधिकारी के कार्यालय में नहीं मिलने का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद डीसीएलआर सदर ने सीओ से तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही शिकायतकर्ता के भूमि संबंधी मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

Bhagalpur: सरकारी स्तर पर आम लोगों की शिकायत सुनने के लिए तय जनसुनवाई दिवस पर अधिकारी की गैरमौजूदगी अब शाहकुंड के अंचल अधिकारी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. 17 अगस्त को दोपहर दो बजे तक कार्यालय में सीओ के नहीं मिलने और फोन पर संपर्क नहीं होने की शिकायत के बाद डीसीएलआर सदर ने उनसे जवाब तलब किया है.

पार्षद के खिलाफ निगम कर्मियों ने खोला मोर्चा, 21-22 अगस्त को धरना

शिकायत से खुला मामला

आवेदनकर्ता दिवेश कुमार ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी थी. इसमें बताया गया कि 17 अगस्त को अपराह्न दो बजे तक सीओ कार्यालय में उपस्थित नहीं थे. दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश भी सफल नहीं हुई.

सोमवार-शुक्रवार की व्यवस्था का दिया हवाला

डीसीएलआर ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार सोमवार और शुक्रवार को जनसुनवाई दिवस होता है. इन दिनों अधिकारियों की कार्यालय में मौजूदगी अनिवार्य है. ऐसे में निर्धारित दिन कार्यालय से अनुपस्थित रहना सरकारी निर्देशों के विपरीत और कर्तव्यहीनता को दर्शाता है.

यूनिवर्सिटी रोड से भूतनाथ मंदिर तक बनी नई पीसीसी सड़क, आवागमन होगा आसान

भूमि विवाद पर भी कार्रवाई का निर्देश

सीओ को नोटिस मिलने के तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देना होगा. इसके साथ ही दिवेश कुमार के भूमि संबंधी मामले की समीक्षा कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने और इसकी जानकारी आवेदनकर्ता को देने का भी निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-

यूनिवर्सिटी रोड से भूतनाथ मंदिर तक बनी नई पीसीसी सड़क, आवागमन होगा आसान
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
94%
0m/s
99%
शनि
30 °
रवि
34 °
सोम
33 °
मंगल
30 °
बुध
28 °

अन्य खबरें