University Road Bhagalpur : नगर निगम के वार्ड 09 के लोगों को सड़क की बदहाल स्थिति और जलजमाव की समस्या से अब राहत मिलने की उम्मीद है. यूनिवर्सिटी रोड से भूतनाथ मंदिर तक बनी नई पीसीसी सड़क का उद्घाटन मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने फीता काटकर किया. इसके साथ ही सड़क को आम लोगों के आवागमन के लिए समर्पित कर दिया गया.
करीब 25 लाख 300 रुपये की प्राक्कलित राशि से तैयार इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों के अलावा विश्वविद्यालय जाने वाले छात्रों और भूतनाथ मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी. लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
कहलगांव के नवनिर्मित एनटीपीसी थाना भवन को मिलेगा नया स्वरूप, 28.73 लाख से होगी फर्नीचर-फर्निशिंग
उद्घाटन के मौके पर मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा कि शहर में बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है. नई सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जलजमाव की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है.
उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सके.
कार्यक्रम में वार्ड 09 की पार्षद विभा देवी समेत नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें-



