Gopal Mandal Statement : राघोपुर में गंगा कटाव और छठ पूजा से पहले बेली ब्रिज खोले जाने को लेकर पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने बिहार सरकार के मंत्रियों और स्थानीय सांसद पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल और पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र को ‘अयोग्य’ कहा, जबकि सांसद अजय मंडल को ‘निरीह प्राणी’ करार दिया.
भागलपुर में पहली बार पकड़ा गया एक किलो स्मैक, कीमत 2 करोड़ रुपये; दो गिरफ्तार
गोपाल मंडल ने आरोप लगाया कि गंगा कटाव रोकने के लिए समय रहते जरूरी पहल नहीं की गई. उन्होंने छठ पूजा से पहले बेली ब्रिज खोले जाने के मुद्दे पर भी नाराजगी जताई और कहा कि इससे लोगों को परेशानी हो रही है.
अपने बेबाक बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे गोपाल मंडल के इस ताजा बयान से भागलपुर की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
इसे भी पढ़ें-



