विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे से हमला, 2 लोग गंभीर

Bhagalpur Crime : भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हिंसक मारपीट हुई. लाठी-डंडे से हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime : भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हिंसक मारपीट की घटना सामने आई है. आरोप है कि प्रकाश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर भुनेश्वर यादव और हीना देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि विवाद काफी समय से चल रहा था और पहले भी इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था.

एक बीघा जमीन को लेकर बढ़ा विवाद

घायल पक्ष के वृद्ध पिता ने बताया कि करीब एक बीघा जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था. पहले दोनों पक्षों के बीच जमीन को बराबर बांटने की सहमति बनी थी, लेकिन आरोप है कि प्रकाश यादव अधिक जमीन लेने की मांग कर रहा था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विरोध करने पर हुआ हमला

परिवार के लोगों ने जब अतिरिक्त जमीन देने से इनकार किया तो आरोपी आक्रोशित हो गया. इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिनमें भुनेश्वर यादव और हीना देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले भी पुलिस को विवाद की जानकारी दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई. उनका कहना है कि अगर पुलिस पहले हस्तक्षेप करती तो घटना टाली जा सकती थी. फिलहाल गोपालपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है.

इसे भी पढ़ें-गोपालगंज में रेस्टोरेंट सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ – पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

इसे भी पढ़ें-रेलवे का बड़ा फैसला: आनंद विहार समेत कई रूटों की स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ी

इसे भी पढ़ें-बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, मतदान के बाद फिर लौटे जेल

इसे भी पढ़ें-मतदान के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब; कमरूल होदा का दावा- सभी विधायक रास्ते में हैं

इसे भी पढ़ें-बिहार विधानसभा में मतदान जारी, पहली बार वोट डालने पहुंचीं मैथिली ठाकुर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें