🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,775.48 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,516.85 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,612.36 (0.11%) 📊 Nifty 50 : 22,690.95 (-0.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,775.48 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,516.85 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,612.36 (0.11%) 📊 Nifty 50 : 22,690.95 (-0.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत, 3 गंभीर

Bhagalpur Road Accident : भागलपुर के पीरपैंती में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur Road Accident : भागलपुर के पीरपैंती में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur Road Accident : भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत बाखरपुर-धनपाल टोला मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार धनपाल टोला चौक की ओर से आ रही बाइक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मृतक की पहचान, तीन घायल

मृतक की पहचान बाखरपुर पश्चिमी निवासी प्रकाश मंडल के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है. वहीं हादसे में गोलू कुमार, रवि कुमार और मिथुन कुमार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पीरपैंती अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही बाखरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे से हमला, 2 लोग गंभीर

इसे भी पढ़ें-गोपालगंज में रेस्टोरेंट सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ – पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

इसे भी पढ़ें-रेलवे का बड़ा फैसला: आनंद विहार समेत कई रूटों की स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ी

इसे भी पढ़ें-बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, मतदान के बाद फिर लौटे जेल

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
83%
3.6m/s
0%
बुध
32 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें