विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में जमीन विवाद से हुई हिंसक मारपीट, परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल

Bhagalpur Crime News : भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हिंसक मारपीट हुई. कई लोग घायल, परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime News : भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक गंभीर हिंसक घटना सामने आई है. इस घटना में एक ही परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बबलू दास, शिवदास, फूलन देवी समेत करीब 10 लोगों ने मिलकर महेश दास और उनके परिवार पर हमला किया. आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और अन्य हथियारों से जमकर पिटाई की, जिससे परिवार के कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घटना की वजह क्या है?

बताया जा रहा है कि यह घटना करीब 9 साल पुराने विवाद से जुड़ी है. पीड़ित महेश दास के अनुसार मामला पहले बच्चों के बीच हुए झगड़े से शुरू हुआ था और इसके बाद केस दर्ज किया गया था. आरोपियों द्वारा समझौता करने का दबाव बनाया गया था, लेकिन इनकार करने पर परिवार पर हमला किया गया.

गंभीर आरोप लगा

महेश दास ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की गई. फिलहाल पूरा परिवार मायागंज अस्पताल में इलाजरत है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है.

पुलिस की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही गोराडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-गोपालगंज में रेस्टोरेंट सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ – पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

इसे भी पढ़ें-रेलवे का बड़ा फैसला: आनंद विहार समेत कई रूटों की स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ी

इसे भी पढ़ें-बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, मतदान के बाद फिर लौटे जेल

इसे भी पढ़ें-मतदान के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब; कमरूल होदा का दावा- सभी विधायक रास्ते में हैं

इसे भी पढ़ें-बिहार विधानसभा में मतदान जारी, पहली बार वोट डालने पहुंचीं मैथिली ठाकुर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31 ° C
31 °
31 °
64%
4.8m/s
77%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
37 °

अन्य खबरें