National Unity Day Bhagalpur Police : राष्ट्रीय एकता और देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेकर शनिवार को भागलपुर पुलिस के अधिकारी और जवान एकजुट हुए. राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पुलिस केंद्र से लेकर जिले के सभी थानों और पुलिस कार्यालयों तक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
मुख्य समारोह पुलिस केंद्र, भागलपुर में हुआ, जहां वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की शपथ दिलाई.
इसे भी पढ़ें-नितिन नवीन की पदयात्रा से पहले भागलपुर पहुंचे मंत्री नीतीश मिश्रा, कार्यकर्ताओं में तैयारी तेज
National Unity Day Bhagalpur Police : राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता बनाए रखने की ली शपथ
पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह की अध्यक्षता एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने की. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को देश की एकता एवं अखंडता अक्षुण्ण रखने, संप्रभुता की रक्षा करने और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जाति, धर्म और अन्य किसी भी तरह के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रसेवा करने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने की शपथ ली.
सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
मुख्य समारोह में सिटी एसपी अतुलेश झा, ग्रामीण एसपी आलोक रंजन, विभिन्न अनुमंडलों के एसडीपीओ, डीएसपी सहित जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारी, अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए. सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
थानों से पुलिस कार्यालयों तक हुआ आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सिर्फ पुलिस केंद्र तक सीमित नहीं रहा. जिले के सभी थाना परिसरों और पुलिस के विभिन्न कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए. संबंधित थाना एवं कार्यालय प्रभारियों की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली.
इसे भी पढ़ें-नितिन नवीन की पदयात्रा से पहले भागलपुर पहुंचे मंत्री नीतीश मिश्रा, कार्यकर्ताओं में तैयारी तेज
इस दौरान सभी ने अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया. जिलेभर में हुए इन आयोजनों के जरिए भागलपुर पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रीय एकता, आपसी सौहार्द और देश की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की.
इसे भी पढ़ें-












