Sahnoula Road Accident : सन्हौला बाजार में बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 75 वर्षीय निताय कुमार घोष की मौत हो गई. वह हिमालयन स्कूल से साइकिल से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान बाजार में प्रवेश कर रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसे के बाद चालक ट्रक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई.
जहाज समय से नहीं खुलने पर यात्रियों ने पायलट को घेरा, तोड़फोड़ की कोशिश
मृतक की पहचान भुड़िया गांव निवासी निताय कुमार घोष, पिता स्वर्गीय मोहिलाल घोष, के रूप में हुई है. वह सन्हौला बाजार स्थित हिमालयन स्कूल में ट्रांसपोर्टिंग का काम देखते थे. विद्यालय से घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सन्हौला थाना ले गई. हादसे में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने थाने पहुंचाया है. वहीं, घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें-



