🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Khagaria Road Accident: एनएच-31 पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

Khagaria Road Accident: बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को एनएच-31 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि कई घायल यात्रियों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Khagaria Road Accident: बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को एनएच-31 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि कई घायल यात्रियों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Khagaria Road Accident: बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई. मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

महिलाएं और बच्चे भी हादसे की चपेट में आए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो खगड़िया से महेशखूंट की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने वाहन को सीधी टक्कर मार दी. हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. कई यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई. इलाज के क्रम में भी एक घायल की जान चली गई.

टेंपो को रौंदने के बाद अन्य वाहनों से भी भिड़ा ट्रक

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान ट्रक ने सड़क पर चल रही एक टाटा सफारी और एक पिकअप वैन को भी टक्कर मार दी. इससे उन वाहनों में बैठे लोग भी घायल हो गए. बाद में चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया.

घायलों में कई जिलों के लोग शामिल

इस हादसे में खगड़िया के अलावा समस्तीपुर, पूर्णिया और मुंगेर जिले के लोग भी घायल हुए हैं. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है. घटना के बाद सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचने लगे, जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई.

घटना के बाद NH-31 पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की कतारें लग गईं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद रास्ता साफ कराया गया. इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि मृतकों की पहचान का काम जारी है. शुरुआती जांच में एक किशोरी की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र निवासी श्वाति कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें-दानापुर इंटरसिटी का इंजन फेल, स्टेशन पर घंटों फंसे रहे यात्री

इसे भी पढ़ें-डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में पटना से पिता-पुत्र गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

इसे भी पढ़ें-झाझा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर EOU की बड़ी कार्रवाई, पटना-जमुई समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी

इसे भी पढ़ें-बिहार में बदलाव की तैयारी, सरकारी विभागों में अब सिर्फ चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

इसे भी पढ़ें-बंद होने जा रहा mAadhaar ऐप, नए ऐप में ऐसे करें पूरा सेटअप

इसे भी पढ़ें-NEET-UG पेपर लीक केस: CBI ने लेक्चरर को किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड नेटवर्क का खुलासा

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
86%
2.9m/s
16%
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें