🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Crime : सिगरेट-गुटखा नहीं देने पर अपराधियों ने दुकानदार के मुंह में मारी गोली, शहर में दहशत

Bihar Crime : मधेपुरा के टीपी कॉलेज चौक पर देर रात गोलीकांड हुआ. सिगरेट-गुटखा नहीं देने पर किराना दुकानदार को बदमाशों ने गोली मार दी. घायल का सहरसा में इलाज चल रहा है, पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime : मधेपुरा के टीपी कॉलेज चौक पर देर रात गोलीकांड हुआ. सिगरेट-गुटखा नहीं देने पर किराना दुकानदार को बदमाशों ने गोली मार दी. घायल का सहरसा में इलाज चल रहा है, पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime : बिहार में मधेपुरा शहर के टीपी कॉलेज चौक के समीप मंगलवार देर रात बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को गोली मार दी. वारदात उस समय हुई जब दुकानदार दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे. गोली मुंह में लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

घायल की पहचान हरिहर केशरी के 35 वर्षीय पुत्र पिंटू केशरी के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 12 वर्षों से टीपी कॉलेज के पास किराना दुकान चला रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सिगरेट-गुटखा को लेकर विवाद

परिजनों के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे पिंटू दुकान समेट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और सिगरेट व गुटखा देने की मांग की. दुकानदार ने दुकान बंद होने की बात कहकर मना किया, जिस पर कहासुनी शुरू हो गई.

बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर एक बदमाश ने नजदीक से गोली चला दी, जो पिंटू के मुंह में जा लगी. घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. उस समय उनके भाई पप्पू केशरी और दुकान के कर्मचारी शाहनवाज भी मौजूद थे.

मेडिकल कॉलेज से सहरसा रेफर

घटना के तुरंत बाद घायल को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सहरसा रेफर कर दिया. सहरसा के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली, लेकिन उनकी हालत अब भी चिंताजनक बताई जा रही है.

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिगरेट-गुटखा नहीं देने पर बदमाशों ने गोली चलाई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

घटना के बाद कॉलेज चौक और आसपास के व्यापारियों में रोष है. व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से दहशत का माहौल है और स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें-ग्राहक बनकर घुसे बदमाश, हथियार दिखाकर कब्जे में लिया काउंटर; ज्वेलरी शॉप से 50 लाख+ की लूट

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में एक ही रात दो भाइयों के घरों में बड़ी चोरी, नकद और भारी जेवरात गायब

इसे भी पढ़ें-पटना के बिहटा में नकली ब्रांड स्टीकर फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापेमारी में लैपटॉप-प्रिंटर जब्त

इसे भी पढ़ें-पटना में अपराधी को घेरकर किया एनकाउंटर, पुलिस ने सूर्या डॉन को मारी गोली

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
27.5 ° C
27.5 °
27.5 °
75%
1.1m/s
7%
रवि
27 °
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
32 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें