🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,355.72 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,984.72 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 71,924.68 (-0.76%) 📊 Nifty 50 : 22,363.35 (-0.7%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,355.72 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,984.72 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 71,924.68 (-0.76%) 📊 Nifty 50 : 22,363.35 (-0.7%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar : मजदूरी मांगी तो खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया, 8 दिन बाद मौत

Nalanda : नालंदा के नूरसराय क्षेत्र में मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद गंभीर रूप से झुलसे 30 वर्षीय कामो चौहान की आठ दिन बाद मौत हो गयी. परिजनों ने आरोप लगाया कि दरुआरा बथानी में ब्रह्मभोज के दौरान मजदूरी मांगने पर उसके साथ मारपीट की गयी और उसे खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया गया. इलाज पर छह लाख रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद कामो को बचाया नहीं जा सका, जबकि पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Nalanda : नालंदा के नूरसराय क्षेत्र में मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद गंभीर रूप से झुलसे 30 वर्षीय कामो चौहान की आठ दिन बाद मौत हो गयी. परिजनों ने आरोप लगाया कि दरुआरा बथानी में ब्रह्मभोज के दौरान मजदूरी मांगने पर उसके साथ मारपीट की गयी और उसे खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया गया. इलाज पर छह लाख रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद कामो को बचाया नहीं जा सका, जबकि पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Nalanda : नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र में मजदूरी के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की मौत तक पहुंच गया. दरुआरा बथानी में ब्रह्मभोज के दौरान हलवाई के काम में हाथ बंटाने पहुंचे 30 वर्षीय कामो चौहान को कथित तौर पर खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया गया. गंभीर रूप से झुलसे कामो ने आठ दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार सुबह दम तोड़ दिया. परिजनों ने इलाज पर छह लाख रुपये से अधिक खर्च किए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. मृतक बालगोविंद चौहान का पुत्र था.

ब्रह्मभोज में काम करने गया था युवक

परिजनों के अनुसार, कामो चौहान प्रदेश में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था. इसी दौरान कोंदी गांव निवासी दिलीप और राजा, जो रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं, उसे दरुआरा बथानी में आयोजित एक ब्रह्मभोज में हलवाई के काम में सहयोग करने के लिए ले गये थे.

सिपाही समीर की मौत से उजड़ा परिवार, सुल्तानगंज में पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

पैसे मांगने पर बढ़ा विवाद

कामो के बड़े भाई सूबे चौहान ने बताया कि घटना 4 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे हुई थी. काम समाप्त होने के बाद कामो ने अपनी मजदूरी मांगी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि कहासुनी और गाली-गलौज के बीच कामो के साथ मारपीट की और उसे खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया. इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया.

कई अस्पतालों में चला इलाज, नहीं बची जान

घटना के बाद घायल कामो को सदर अस्पताल, बिहारशरीफ ले जाया गया. वहां से उसे पावापुरी रेफर किया गया. परिजनों का आरोप है कि उनके पहुंचने तक आरोपित वहां से फरार हो चुके थे. इसके बाद परिवार कामो को बेहतर इलाज के लिए पटना ले गया. हालत में सुधार नहीं होने पर उसे रिम्स और फिर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. आठ दिनों तक इलाज चलने के बाद सोमवार सुबह उसकी मौत हो गयी.

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कामो चौहान की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है. वह अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गया है. परिजनों के मुताबिक, इलाज पर छह लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके थे. इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी.

बिहार में खुलेंगे 1520 नए प्राइमरी स्कूल, कंप्यूटर की पढ़ाई होगी अनिवार्य; केंद्र से मांगे 2021 करोड़

आरोपितों की तलाश में छापेमारी

नूरसराय थाना के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों का आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि घटना के बाद फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में SIR के विरोध में महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके
CBI की क्लोजर रिपोर्ट से जांच पर विराम नहीं, अब 13 अक्टूबर को तय होगी आगे की दिशा
पटना में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव, बैरिकेड तोड़े तो हिरासत में लिए गए कई लोग
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
58%
1.4m/s
40%
सोम
28 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °

अन्य खबरें