विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान, जानिए कब पड़ेगा वोट

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. चुनाव आयोग के अनुसार 18 जून को मतदान होगा, जबकि एक जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. इन सीटों में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट भी शामिल है.

विज्ञापन

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. चुनाव आयोग ने मंगलवार को कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि इन सीटों पर 18 जून को वोटिंग कराई जाएगी. जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट भी शामिल है. वहीं अन्य नौ सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को पूरा हो रहा है.

नामांकन से लेकर मतदान तक की तारीख तय

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एक जून को अधिसूचना जारी की जाएगी और उसी दिन से उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे. आठ जून तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद नौ जून को जांच प्रक्रिया पूरी होगी, जबकि 11 जून नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है.

यदि उम्मीदवारों की संख्या सीटों के बराबर रहती है तो चुनाव की जरूरत नहीं पड़ेगी और प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा. लेकिन संख्या अधिक होने पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा. वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू होगी और शाम 4 बजे समाप्त होने के बाद मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

परिषद से विदाई की तैयारी में कई सदस्य

इस महीने जिन विधान पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रो. गुलाम गौस, मोहम्मद फारूक, भीष्म सहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय प्रकाश, समीकर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं. इसके अलावा नीतीश कुमार द्वारा सीट छोड़ने के कारण एक स्थान पहले से रिक्त है, जिस पर उपचुनाव कराया जाएगा.

संख्या बल ने बढ़ाई कांग्रेस-राजद की चिंता

विधानसभा में मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए कांग्रेस के लिए इस बार विधान परिषद में सदस्य भेजना मुश्किल माना जा रहा है. पार्टी के सदस्य डॉ. समीर कुमार सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद परिषद में कांग्रेस की मौजूदगी और कमजोर पड़ सकती है.

दूसरी ओर राजद को भी नुकसान की आशंका है. पार्टी के दो सदस्य रिटायर हो रहे हैं, लेकिन विधानसभा में संख्या बल के आधार पर उसे केवल एक सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है.

एनडीए में नए नामों को लेकर चर्चाएं

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एनडीए इस चुनाव में कुछ नए चेहरों को मौका दे सकता है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के नाम संभावित उम्मीदवारों में बताए जा रहे हैं. हालांकि भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों को लेकर आधिकारिक फैसला नहीं किया है.

जदयू के खाते में सबसे अधिक सीटें

इस बार जिन 10 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें सबसे ज्यादा पांच सीटें जदयू से जुड़ी हुई हैं. इनमें कुछ सीटें इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं, जबकि एक सीट नीतीश कुमार के परिषद छोड़ने के बाद रिक्त हुई थी. ऐसे में जदयू इस चुनाव में सबसे अहम भूमिका में दिखाई दे रही है.

इसे भी पढ़ें-6 लाख करोड़ निवेश और 126 KM मरीन ड्राइव, सम्राट चौधरी ने बिहार विकास का प्लान बताया

इसे भी पढ़ें-बिहार में निवेश बढ़ाने का सम्राट चौधरी का प्लान, हर 3 महीने पर उद्योगपतियों संग होगी बैठक

इसे भी पढ़ें-IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिर टला फैसला, लालू परिवार के लिए 9 जून को आएगा कोर्ट का आदेश

इसे भी पढ़ें-SP ट्रांसफर की जारी कर दी फर्जी अधिसूचना, पटना साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

इसे भी पढ़ें-बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 IPS और 8 DSP का तबादला, नवगछिया SP बदले

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.7 ° C
31.7 °
31.7 °
59%
3.4m/s
100%
शनि
32 °
रवि
37 °
सोम
38 °
मंगल
30 °
बुध
36 °

अन्य खबरें