🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Muzaffarpur : शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग, सड़क हादसे में युवक की मौत

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बकरीद के बाद युवक की शादी तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बकरीद के बाद युवक की शादी तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. पियर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल है.

सुबह चार बजे हुआ हादसा

घटना सिमरा गांव स्थित संस्कृत विद्यालय के समीप हुई. जानकारी के अनुसार रामपुरमहिनाथ निवासी मुर्तुज सुबह करीब चार बजे किसी काम से घर से निकला था. इसी दौरान तेज गति से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पिता की दुकान में करता था मदद

मृतक मुर्तुज अपने पिता मो. अयूब का इकलौता बेटा था. उसके पिता हरपुर बांध चौक पर पंक्चर बनाने की दुकान चलाते हैं. परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में मुर्तुज भी पिता का हाथ बंटाता था और रोजमर्रा के काम में सहयोग करता था.

बकरीद के बाद तय थी शादी

परिजनों ने बताया कि बकरीद के बाद मुर्तुज की शादी होने वाली थी. घर में शादी की तैयारियों को लेकर खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुए हादसे ने सारी खुशियां मातम में बदल दीं. परिवार के लोगों ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले उसके भाई की भी मौत हो चुकी थी. अब इकलौते बेटे के निधन से परिजन गहरे सदमे में हैं.

वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर में कोचिंग जाते छात्र से दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने गले से छीना लॉकेट

इसे भी पढ़ें-दोस्त की पत्नी संग युवक हुआ फरार, परिवारों में बवाल; थाने में घंटों चला हंगामा

इसे भी पढ़ें-परीक्षा देने पटना आई छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, पिता के सामने कमरे में घुसा युवक

इसे भी पढ़ें-अनंत सिंह समर्थक पर फायरिंग, सोनू–मोनू गैंग पर आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद

इसे भी पढ़ें-सम्राट चौधरी बोले-अपराधियों को 48 घंटे में जवाब दे पुलिस, बिहारियों से भी की बड़ी अपील

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
83%
1.6m/s
99%
शनि
27 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें