विज्ञापन

वायरल वीडियो

होली पर यात्रियों को राहत: गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा, जानें नई तारीखें

Holi Special Train: होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. गांधीडीहम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन तय तारीखों तक बढ़ाया गया है. इससे बिहार-गुजरात यात्रियों को त्योहार में यात्रा करने में राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Holi Special Train: होली के त्योहार में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के संचालन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. इस निर्णय से खासकर बिहार और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

किन तारीखों में चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम से भागलपुर के लिए 6, 13, 20 और 27 मार्च को रवाना होगी. वहीं वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन 9, 16, 23 और 30 मार्च को चलाई जाएगी. इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

टाइमिंग, रूट और स्टॉपेज यथावत

रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि इस स्पेशल ट्रेन के समय, मार्ग, ठहराव और कोच संरचना में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. यानी यात्रियों को पहले जैसी ही टाइमिंग और सुविधाएं मिलेंगी. इसलिए टिकट बुकिंग करते समय पुराने शेड्यूल के अनुसार ही योजना बनाई जा सकती है.

होली में क्यों बढ़ती है ट्रेनों में भीड़

होली के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं, खासकर दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग. इसी कारण ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और टिकट की कमी जैसी समस्याएं सामने आती हैं. कई बार कन्फर्म टिकट मिलने के बाद भी यात्रा में भीड़ के कारण परेशानी उठानी पड़ती है.

इसें भी पढ़ें-बिहार में मिनी चुनाव का बजा बिगुल, 24 जिलों में 436 पैक्सों पर 18 मार्च को वोट

इसे भी पढ़ें-तीनों मामलों में बेल मिलते ही जेल से बाहर आए पप्पू यादव, दिए कई बयान

इसे भी पढ़ें-बिहार में मार्च के बाद जमीन खरीदना पड़ेगा महंगा, बढ़ेगा रजिस्ट्री शुल्क

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में एक ही रात दो भाइयों के घरों में बड़ी चोरी, नकद और भारी जेवरात गायब

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
59%
5m/s
13%
शुक्र
38 °
शनि
41 °
रवि
41 °
सोम
38 °
मंगल
39 °

अन्य खबरें