विज्ञापन

वायरल वीडियो

विष्णुगढ़ कांड पर BJP का बड़ा ऐलान, 2 अप्रैल तक गिरफ्तारी नहीं तो 3 को झारखंड बंद

Jharkhand Bandh: विष्णुगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में भाजपा ने आंदोलन तेज कर दिया है. 2 अप्रैल तक गिरफ्तारी नहीं होने पर 3 अप्रैल को पूरे झारखंड बंद का अल्टीमेटम दिया गया है. हजारीबाग बंद के बाद अब यह मामला राज्यव्यापी विरोध की ओर बढ़ता दिख रहा है.

विज्ञापन

Jharkhand Bandh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले ने झारखंड की राजनीति को गरमा दिया है. इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना विरोध तेज करते हुए अब हजारीबाग बंद के बाद पूरे झारखंड बंद का अल्टीमेटम दे दिया है. सोमवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जानकारी दी कि अगर 2 अप्रैल तक इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 3 अप्रैल को पूरे राज्य में झारखंड बंद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर लिया गया है. इस घोषणा के बाद अब इस मामले को लेकर राज्य की सियासत और ज्यादा तीखी हो गई है.

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन का ऐलान

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर लिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की ओर से संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई. प्रतुल शाहदेव के अनुसार, मृत बच्ची के पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं और उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र से रांची तक लाने का टिकट भाजपा की ओर से कराया गया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देती, तो हालात यहां तक नहीं पहुंचते.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हजारीबाग बंद का दिखा असर

इस घटना के विरोध में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर 30 मार्च को हजारीबाग बंद का ऐलान किया था. सोमवार को इसका व्यापक असर भी देखने को मिला. हजारीबाग में कई जगहों पर बंद का असर साफ नजर आया और विरोध प्रदर्शन के दौरान विभिन्न स्थानों पर जाम लगाया गया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की. साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

सड़क पर उतरे सांसद और विधायक

सोमवार सुबह से ही भाजपा के सांसद और विधायक बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर सक्रिय नजर आए. पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई. भाजपा की ओर से इस पूरे मुद्दे को राज्यव्यापी आंदोलन का रूप देने के संकेत भी दिए गए हैं.

वित्त मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

दूसरी ओर, इस घटना को लेकर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले के खुलासे की दिशा में काम कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-गैस संकट से रांची के ठेले-खोमचे बेहाल, महंगा सिलिंडर बना रोजी-रोटी पर वार

इसे भी पढ़ें-5 थानों में नए इंस्पेक्टर तैनात, SSP ने जारी किया आदेश

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
39.8 ° C
39.8 °
39.8 °
31%
1.2m/s
100%
सोम
39 °
मंगल
39 °
बुध
30 °
गुरु
35 °
शुक्र
37 °

अन्य खबरें