विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bokaro News: डीआईजी आवास के सामने तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत, दूषित पानी बनी वजह

Bokaro News: बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 1 स्थित डीआईजी आवास के सामने एक तालाब में सैकड़ों मछलियां मृत पाई गईं, जो तालाब की सतह पर तैर रही थीं.

विज्ञापन

Bokaro News: बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 1 स्थित डीआईजी आवास के सामने एक तालाब में सैकड़ों मछलियां मृत पाई गईं, जो तालाब की सतह पर तैर रही थीं. इस घटना से तालाब का पानी पूरी तरह से दूषित हो गया है और तेज़ दुर्गंध आ रही है. प्राथमिक अनुमान यह है कि दूषित पानी और ऑक्सीजन की कमी ही इन मछलियों की मौत का कारण बनी है.

स्थानीय ठेला चालक दिलीप कुमार के अनुसार, तालाब का पानी अत्यधिक गंदा है और इसमें शौचालय का पानी भी आता है. उन्होंने आशंका व्यक्त की कि या तो किसी ने तालाब के पानी में ज़हर मिलाया है या फिर पानी के अत्यधिक दूषित होने के कारण मछलियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है.

पास में रहने वाली एक महिला ने बताया कि नगर निगम द्वारा इस तालाब में मछलियां डाली गई थीं और निगम के कर्मचारी समय-समय पर इसकी साफ-सफाई भी करते थे. महिला, जो अपने रोजमर्रा के कामों के लिए इस तालाब से पानी लेती हैं, का कहना है कि वर्तमान में तालाब की साफ-सफाई ठीक से नहीं हो रही है. उनका मानना है कि सतह पर जमा गंदगी और गर्मी के कारण मछलियों को सांस लेने में कठिनाई हुई होगी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें-
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
41%
5.5m/s
100%
सोम
37 °
मंगल
39 °
बुध
30 °
गुरु
35 °
शुक्र
37 °

अन्य खबरें