विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bokaro News : बोकारो में पुलिस की बड़ी पहल, 184 लोगों को लौटे खोए हुए मोबाइल फोन

Bokaro News : बोकारो पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के जरिए चलाए गए विशेष अभियान में 184 खोए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस किए. इस पहल में तकनीकी सेल की अहम भूमिका रही और ट्रैकिंग के जरिए सभी डिवाइस रिकवर किए गए. कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लोगों को उनके मोबाइल सौंपे गए.

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के जरिए चलाए गए विशेष अभियान में 184 खोए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस किए. इस पहल में तकनीकी सेल की अहम भूमिका रही और ट्रैकिंग के जरिए सभी डिवाइस रिकवर किए गए. कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लोगों को उनके मोबाइल सौंपे गए.

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन को खोजने के अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रविवार को हरला थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 184 लोगों को उनके खोए मोबाइल फोन वापस किए गए. सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के जरिए इन मोबाइलों को बरामद किया गया. इस पहल से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और बढ़ा है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोबाइल गुम होने के मामलों में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि वे सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके बाद टेक्निकल सेल सक्रिय होकर मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे बरामद करने की प्रक्रिया शुरू करती है.

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लौटाए गए मोबाइल

मोबाइल वितरण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों को उनके फोन सौंपे. जानकारी के अनुसार सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने पांच थाना क्षेत्रों से जुड़े 46 लोगों को मोबाइल लौटाए, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने दो थाना क्षेत्रों के 101 लोगों को फोन दिए, जबकि चास एएसपी वेदांत शंकर ने सात थाना क्षेत्रों के 37 लाभुकों को उनके मोबाइल वापस किए.

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी मोबाइल उन शिकायतों के आधार पर बरामद किए गए थे जो पहले पोर्टल पर दर्ज कराई गई थीं. तकनीकी टीम ने लगातार निगरानी और ट्रैकिंग के जरिए इन डिवाइसों को रिकवर किया.

पुलिसिंग को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

इधर सेक्टर-6 थाना परिसर में आयोजित एक बैठक के दौरान थानेदार इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने पुलिसकर्मियों को आम लोगों के साथ व्यवहार सुधारने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उन्हें उचित कानूनी मार्गदर्शन दिया जाए.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाए और मामलों का त्वरित निपटारा किया जाए. बैठक में अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जहां जनसेवा और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर दिया गया.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
57%
3.7m/s
100%
गुरु
31 °
शुक्र
34 °
शनि
35 °
रवि
36 °
सोम
37 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें