🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,348.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,788.52 💵 USD / INR : ₹ 95.95 📈 Sensex : 72,480.29 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 22,620.45 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,348.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,788.52 💵 USD / INR : ₹ 95.95 📈 Sensex : 72,480.29 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 22,620.45 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Ramgarh News: पिता के सामने बह गया 17 साल का बेटा, दामोदर में नहीं मिला सुराग

Ramgarh News: रजरप्पा मंदिर दर्शन को परिजनों के साथ आया पटना का 17 वर्षीय युवक दामोदर नदी की तेज धारा में बह गया. हादसे से पहले युवक ने नदी किनारे सेल्फी ली थी, लेकिन कुछ ही देर में वह लापता हो गया.

विज्ञापन

Ramgarh News: रजरप्पा मंदिर दर्शन को परिजनों के साथ आया पटना का 17 वर्षीय युवक दामोदर नदी की तेज धारा में बह गया. हादसे से पहले युवक ने नदी किनारे सेल्फी ली थी, लेकिन कुछ ही देर में वह लापता हो गया.

विज्ञापन

Ramgarh News: रजरप्पा मंदिर में पूजा करने आए पटना के 17 वर्षीय शशि कुमार की दामोदर नदी में नहाते वक्त तेज धारा में बह जाने से सनसनी फैल गई. शनिवार दोपहर हुए इस हादसे के बाद युवक का शव देर शाम तक नहीं मिल पाया. युवक अपने पिता के साथ स्नान कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह बह गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे. गोताखोरों के प्रयास विफल होने के बाद अब एनडीआरएफ को बुलाया गया है. परिजन मंदिर परिसर में बदहवासी की हालत में हैं.

पिता के सामने बह गया बेटा, चीखते-चिल्लाते रह गए परिजन

पटना जिले के एतवारपुर निवासी शशि कुमार अपने पिता कृष्ण प्रसाद के साथ रजरप्पा मंदिर दर्शन को आए थे. स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया. परिजन उसे बचाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन किसी का प्रयास सफल नहीं हुआ. घटनास्थल पर मौजूद श्रद्धालु भी स्तब्ध रह गए.

Also Read-कॉलेज गार्ड गिरफ्तार, SIT की एंट्री, सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच शुरू

हादसे से पहले ली थी सेल्फी, फिर पल में सबकुछ बदल गया

जानकारी के अनुसार नदी में प्रवेश करने से पहले शशि ने मोबाइल से कुछ सेल्फी भी ली थी. कुछ ही देर बाद वह नदी की तेज धारा में लापता हो गया.

एनडीआरएफ को सौंपी गई तलाश की जिम्मेदारी

स्थानीय गोताखोरों को लगाने के बाद भी जब कोई सफलता नहीं मिली, तो थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने एनडीआरएफ को सूचना दी. देर शाम तक शव का कोई सुराग नहीं लग पाया था.

नदी किनारे नहा रहे लोगों को भगाया गया

हादसे के बाद पुलिस ने दामोदर और भैरवी नदी के किनारे नहा रहे श्रद्धालुओं को हटाया और फटकार लगाई. पुलिस की अपील है कि लोग सावधानी बरतें और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें.

इसे भी पढ़ें-साथ ले गए गाजर का हलवा, अंतरिक्ष से भारत को देखकर क्या बोले शुभांशु?

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
94%
0m/s
0%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें