🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची में उग्रवादी नेटवर्क पर वार, ईरबा के पास खदेड़कर पकड़े गए 2 आरोपी, कट्टा-सिम जब्त

Ranchi Crime News: रांची में TPC के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने ईरबा के पास खदेड़कर पकड़ा. कार्रवाई में हथियार और सिम कार्ड बरामद हुए. जांच में कई जिलों में फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ.

विज्ञापन

Ranchi Crime News: रांची में TPC के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने ईरबा के पास खदेड़कर पकड़ा. कार्रवाई में हथियार और सिम कार्ड बरामद हुए. जांच में कई जिलों में फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ.

विज्ञापन

Ranchi Crime News: रांची में ग्रामीण पुलिस ने ऐसे दो लोगों को पकड़ने का दावा किया है, जो प्रतिबंधित संगठन टीपीसी का नाम लेकर व्यापारियों पर दबाव बना रहे थे. गिरफ्तार किए गए लोगों में समरित गंझू उर्फ मलिंगा (हजारीबाग) और सोनू उरांव (रांची) शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, इन दोनों ने 17 अप्रैल को ओरमांझी क्षेत्र के एक कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग की थी. इस मामले में कार्रवाई के बाद पुलिस इसे इलाके में सक्रिय अवैध वसूली से जुड़े नेटवर्क पर अहम प्रहार मान रही है.

सूचना के आधार पर ईरबा क्षेत्र में की गई कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव की अगुवाई में टीम बनाई गई. तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने ईरबा गोलचक्कर के पास शालीमार नर्सरी इलाके में छापेमारी की. मौके पर दोनों संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. जांच के दौरान एक देशी हथियार, मैगजीन, दो मोबाइल फोन, एक राउटर, दो सिम कार्ड और पावर बैंक बरामद किए गए.

कई जिलों में फैलाया गया था प्रभाव

पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी ओरमांझी के अलावा हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा में भी कारोबारियों से पैसे वसूलते थे. मुख्य आरोपी समरित गंझू उर्फ मलिंगा के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. इनमें रंगदारी, आर्म्स एक्ट और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े केस शामिल बताए गए हैं.

टीम में कई अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में डीएसपी अनुज उरांव के साथ ओरमांझी थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी, सब-इंस्पेक्टर सतीश कुमार, नितीश कुमार और तकनीकी शाखा के अन्य कर्मी शामिल थे. पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-रांची में कड़ी सुरक्षा, 21 केंद्रों के आसपास प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा

इसे भी पढ़ें-शादी के चार दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, खेत में पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
83%
1.5m/s
36%
रवि
32 °
सोम
31 °
मंगल
32 °
बुध
32 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें