Patna News : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में मंगलवार को 7 रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों ने महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह से मुलाकात कर अपनी विभागीय समस्याएं रखीं. महाप्रबंधक ने सभी मामलों को सुनने के बाद संबंधित विभागों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा में उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
बांकीपुर जीत के बाद अब विधायक की भूमिका में प्रशांत किशोर, 4 ऐलानों पर रहेगी नजर
रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अपनी विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए सीधे महाप्रबंधक के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिल सके, इसके लिए प्रत्येक मंगलवार को मुलाकात का दिन निर्धारित किया गया है. इस पहल के तहत रेलकर्मी अपनी समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से मुलाकात कर सकते हैं.
महाप्रबंधक से मिलने के लिए रेलकर्मियों को पहले कार्मिक विभाग में अपना नाम पंजीकृत कराना होगा. पंजीकरण के बाद निर्धारित मंगलवार को वे महाप्रबंधक के समक्ष अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकेंगे. इससे कर्मचारियों से जुड़े मामलों के समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन को गति मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें-



