Hindi Diwas 2026 : पूर्व रेलवे मुख्यालय में 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. महाप्रबंधक गीतिका पाण्डेय की अध्यक्षता में नवीन सभाकक्ष में आयोजित समारोह में मुख्य राजभाषा अधिकारी, प्रधान विभागाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और राजभाषा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. समारोह में हिंदी के अधिकाधिक आधिकारिक प्रयोग को बढ़ावा देने और कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया. इस अवसर पर महाप्रबंधक ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिंदी में कार्य करने को सहज, सरल और गौरव की बात बताया.
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी के आधिकारिक प्रयोग का संकल्प भी दिलाया. समारोह के दौरान कर्मचारियों ने कविता पाठ किया और हिंदी के उद्भव एवं विकास पर आधारित लघु वीडियो भी प्रस्तुत की गयी. वहीं, राजभाषा विभाग ने 14 से 25 सितंबर तक हिंदी जागरूकता पखवाड़ा आयोजित करने की जानकारी दी, जिसके तहत कई प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे.
हिंदी जागरूकता पखवाड़े में होंगी कई गतिविधियां
मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशीष कुमार सक्सेना ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए 14 से 25 सितंबर तक हिंदी जागरूकता पखवाड़ा मनाया जाएगा. इस दौरान कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी निबंध लेखन, हिंदी डेस्क प्रशिक्षण, हिंदी टिप्पण-आलेखन, राजभाषा प्रश्नोत्तरी, हिंदी कार्यशाला और हिंदी कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.
ममता बनर्जी का काफिला घेरा, कार पर फेंके जूते-चप्पल और कीचड़; बीजपुर में हंगामा
रेल मंत्री का हिंदी दिवस संदेश पढ़ा गया
समारोह की शुरुआत में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक और सभी प्रधान विभागाध्यक्षों का स्वागत किया. इसके बाद मुख्य राजभाषा अधिकारी आशीष कुमार सक्सेना ने रेल मंत्री के हिंदी दिवस संदेश का वाचन किया. उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भी दीं.
Hindi Diwas 2026 : कविता पाठ और लघु वीडियो ने बनाया माहौल
महाप्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय ने हिंदी दिवस संदेश का वाचन करते हुए सभी को हिंदी के आधिकारिक प्रयोग का संकल्प दिलाया. कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने कविता पाठ किया. साथ ही हिंदी के उद्भव एवं विकास पर आधारित एक लघु वीडियो प्रस्तुत की गयी. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने किया. महाप्रबंधक के आशीर्वचन और डॉ. दत्त के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ.
इसे भी पढ़ें-



