इस खबर में क्या है?
Bihar Rain Alert: कई दिनों तक कमजोर रहने के बाद बिहार में मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में देर रात हुई तेज बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 34 जिलों के लिए बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
8 दिनों तक वार्ड-वार्ड घूमेंगे पीके, सुनेंगे जनता की हर समस्या
इन जिलों में सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग ने किशनगंज, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां तेज बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.

वहीं पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, अररिया, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन चार जिलों में भारी बारिश का खतरा
मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज, कटिहार और बक्सर में भारी बारिश की विशेष चेतावनी दी है. लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
शिकार करने आए थे, खुद बन गए शिकार… पटना में सुपारी किलर की पीट-पीटकर हत्या
7 से 10 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?
7 अगस्त: उत्तर बिहार, कोसी-सीमांचल और दक्षिण बिहार के कई जिलों में तेज बारिश.
8 अगस्त: खगड़िया, भागलपुर और मुंगेर को छोड़कर लगभग पूरे बिहार में बारिश के आसार.
9 अगस्त: उत्तर और मध्य बिहार में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना.
10 अगस्त: उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में फिर मौसम बिगड़ सकता है.
क्यों अचानक बढ़ी बारिश?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार के आसपास मॉनसूनी ट्रफ सक्रिय है और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली पूर्वी हवाएं राज्य में पहुंच रही हैं. इसी कारण बादलों का निर्माण तेजी से हो रहा है और राज्यभर में मॉनसून दोबारा सक्रिय हो गया है. इसका असर अगले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा.
इसे भी पढ़ें-



