🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Video : शांति से लेकर डॉलर के विकल्प तक, पीएम मोदी ने गिनाईं कई बड़ी पहल; यूक्रेन पर भी हुई चर्चा

BRICS Summit 2026 : सम्मेलन के दूसरे दिन पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ, तकनीक, किसानों, MSME और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा. यूक्रेन संघर्ष को लेकर पीएम मोदी और शी जिनपिंग की शांति वार्ता में मदद की पेशकश का भी जिक्र हुआ. वहीं, ओमान ने शांति और बातचीत को आगे बढ़ने का रास्ता बताया.

विज्ञापन

BRICS Summit 2026 : सम्मेलन के दूसरे दिन पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ, तकनीक, किसानों, MSME और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा. यूक्रेन संघर्ष को लेकर पीएम मोदी और शी जिनपिंग की शांति वार्ता में मदद की पेशकश का भी जिक्र हुआ. वहीं, ओमान ने शांति और बातचीत को आगे बढ़ने का रास्ता बताया.

विज्ञापन

BRICS Summit 2026 : सम्मेलन के दूसरे दिन वैश्विक शांति, आर्थिक व्यवस्था, तकनीक, किसानों और छोटे उद्यमों से जुड़े कई अहम मुद्दे सामने आये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS की विविधता और सहयोग को इसकी ताकत बताते हुए कहा कि ग्लोबल साउथ के देशों का संगठन पर भरोसा बढ़ा है, क्योंकि उनकी बात सुनी जाती है और उनके अनुभवों का सम्मान किया जाता है. सम्मेलन के दौरान यूक्रेन संघर्ष को लेकर भी चर्चा हुई. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान और शांति वार्ता को आगे बढ़ाने में मदद की पेशकश की. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों नेताओं की इस पहल का स्वागत किया.

सात साल बाद जिनपिंग भारत में, मोदी ने रिश्तों को लेकर क्यों गिनाईं 3 जरूरी बातें?

ओमान ने शांति को बताया आगे बढ़ने का रास्ता

भारत में ओमान के राजदूत इस्सा सालेह अब्दुल्ला अलशिबानी ने युद्ध की किसी और घटना से बचने की उम्मीद जतायी. उन्होंने कहा कि दुनिया को यह समझना चाहिए कि शांति ही आगे बढ़ने का रास्ता है. उन्होंने कहा कि शांति का समर्थन करना ओमान की मुख्य और सच्ची नीति का हिस्सा है. पड़ोसी देशों के साथ किसी भी तरह के विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत का समर्थन करने की बात भी उन्होंने कही.

डॉलर के विकल्प पर अर्जेंटीना के एनालिस्ट का दावा

अर्जेंटीना के फाइनेंशियल एनालिस्ट गुइलेम बाजजमैन ने नई दिल्ली घोषणापत्र को अहम शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि उभरती अर्थव्यवस्थाएं फाइनेंशियल सिस्टम के असर को समझती हैं और डिजिटल एसेट्स के अपने 10 साल के अनुभव को साझा करने का यह सही अवसर है. डॉलर पर निर्भरता कम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इतिहास में सबसे मजबूत करेंसी का केंद्र बदलता रहा है. उनका मानना है कि न्यूयॉर्क अपनी पहली जगह खो देगा और डॉलर की जगह बिटकॉइन ले लेगा. उन्होंने कहा कि BRICS इस बदलाव को समझ रहा है और सदस्य देश डॉलर के अलग-अलग विकल्पों पर काम करने के लिए सहमत हैं.

ग्लोबल साउथ के भरोसे का पीएम मोदी ने किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि BRICS में ग्लोबल साउथ के देशों का भरोसा बढ़ा है. उनके मुताबिक, इन देशों की बात सुनी जाती है, उनके अनुभवों का सम्मान होता है और समाधान केवल उनके लिए नहीं, बल्कि उनके साथ मिलकर तैयार किये जाते हैं. उन्होंने कहा कि BRICS की ताकत उसकी विविधता और सहयोग में है. अलग-अलग परिस्थितियों से जुड़े होने के बावजूद देश सहयोग के जरिए आगे बढ़ रहे हैं और इसका लाभ पूरी मानवता को मिलना चाहिए.

Video : पीएम मोदी-जिनपिंग मुलाकात पर दुनिया की नजर, दिल्ली में जुटे ब्रिक्स नेता

किसानों के लिए AI और जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी पर जोर

प्रधानमंत्री ने डिजिटल एग्रीकल्चर में AI, जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के इस्तेमाल की बात कही. उन्होंने बताया कि BRICS डिजिटल एग्रीकल्चर नेटवर्क किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम करेगा. इसके साथ ही BRICS इनक्यूबेटर नेटवर्क स्टार्टअप्स और इनक्यूबेटर्स को जोड़ेगा. प्रस्तावित BRICS स्टार्टअप इनोवेशन फंड नये और बड़े स्तर पर लागू किये जा सकने वाले समाधानों को बढ़ावा देगा.

MSME और रोजगार सहयोग के लिए नयी पहल

पीएम मोदी ने कहा कि BRICS कनेक्ट के जरिए कौशल, रोजगार की क्षमता, वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी, सामाजिक सुरक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा दिया गया है. छोटे उद्यमों को ज्ञान, वित्त और नये बाजारों से जोड़ने के लिए BRICS MSME सहयोग पोर्टल की शुरुआत की गयी है. शहरों के बीच बेहतर तौर-तरीकों को साझा करने के लिए BRICS अर्बन मोबिलिटी हब बनाने की भी जानकारी दी गयी.

सस्टेनेबिलिटी पर भी BRICS की पहल

प्रधानमंत्री ने मानव विकास और पर्यावरण की सस्टेनेबिलिटी के बीच संतुलन पर जोर दिया. उन्होंने स्मार्ट ग्रिड और एनर्जी स्टोरेज के लिए BRICS डिजिटल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एग्रो-इकोलॉजी और रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा आधुनिक विज्ञान को पारंपरिक ज्ञान से जोड़ने के लिए कम्युनिटी-बेस्ड क्लाइमेट अडैप्टेशन के सिद्धांतों का उल्लेख किया.

चुनौतियों को समय रहते पहचानने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में तनावों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसका आम लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. आज के इंटरकनेक्टेड वर्ल्ड में कोई भी संकट केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता. ऐसे में चुनौतियों को समय रहते पहचानना, उनके लिए तैयार रहना और तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है.

इथियोपिया के पीएम को किया सी ऑफ, शी जिनपिंग बीजिंग रवाना

BRICS Summit 2026 के दौरान इथियोपिया के प्रधानमंत्री को सांसद संजय सेठ ने सी ऑफ किया. वहीं, समिट के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली से बीजिंग के लिए रवाना हो गये.

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली-कोलकाता समेत 7 सबसे व्यस्त रेल रूट होंगे 4 लाइन, कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरी
दिल्ली बिल्डिंग हादसा में बड़ा एक्शन, MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
66%
4.6m/s
90%
रवि
34 °
सोम
33 °
मंगल
35 °
बुध
33 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें