विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: मजदूरी बिना 45 दिन से झाड़ू उठा रहे सफाईकर्मी, अब भूख से टूट रहा है हौसला

Bhagalpur News: भागलपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों को 45 दिन से मजदूरी नहीं मिली है, जिससे उनके घरों में भुखमरी की नौबत आ गई है. बच्चों की पढ़ाई और इलाज पर असर पड़ रहा है, जबकि मजदूर अब भी रोजाना काम पर जा रहे हैं. संगठन ने नगर आयुक्त से एजेंसियों के पास अटकी मजदूरी तुरंत दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: नगर निगम भागलपुर के सैकड़ों सफाईकर्मियों को पिछले 45 दिनों से मजदूरी नहीं मिली है, जिससे उनकी आर्थिक हालत बदतर हो गयी है. रोजाना की मजदूरी पर निर्भर ये सफाईकर्मी अब दो जून की रोटी के लिए मोहताज हो गये हैं. कई के घरों में राशन खत्म हो चुका है और बच्चों की पढ़ाई, इलाज जैसी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं. इसके बावजूद ये कर्मी रोज नगर की सफाई में लगे हुए हैं. बिहार राज्य सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में इन्होंने नगर निगम से गुहार लगाई है.

उनका कहना है कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कुछ लोगों की जान पर बन सकती है. संगठन ने मांग की है कि एजेंसियों के पास जो बकाया राशि रुकी हुई है, वह तुरंत जारी की जाये ताकि मजदूरों को राहत मिल सके.

भुखमरी की कगार पर सफाईकर्मी, फिर भी कर रहे हैं काम

नगर निगम से मजदूरी न मिलने के बावजूद सफाईकर्मी नियमित रूप से शहर की सफाई कर रहे हैं. मजदूरों ने कहा कि उनके पास अब खाने तक के पैसे नहीं हैं. कई परिवारों में बच्चों को भूखा सोना पड़ रहा है. कुछ मजदूरों का कहना है कि वे कर्ज लेकर राशन खरीद रहे हैं, लेकिन अब दुकानदार भी उधारी नहीं दे रहे हैं.

नये नगर आयुक्त से बंधी उम्मीदें

सफाईकर्मियों ने कहा कि नये नगर आयुक्त के आने से उन्हें कुछ उम्मीद जगी है, लेकिन मौजूदा हालात में और इंतजार करना मुश्किल है. उनका कहना है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. संघ के नेताओं ने एडीएम सह प्रभारी नगर आयुक्त से बातचीत में तुरंत भुगतान की मांग रखी है.

छह महीने की डिफरेंस राशि भी अटकी

बिहार राज्य सफाई मजदूर संघ ने बताया कि अक्टूबर 2024 में सफाई एजेंसियों ने मजदूरी बढ़ाई थी, जिसका लाभ अप्रैल 2025 से लागू किया गया. लेकिन बढ़ी हुई मजदूरी की छह महीने की डिफरेंस राशि अब तक भुगतान नहीं हुई है. यह राशि एजेंसियों के पास पड़ी हुई है. संघ का कहना है कि इस पैसे को मजदूरों को तत्काल दिलवाया जाये ताकि उनकी परेशानी कुछ कम हो.

इसे भी पढ़ें-
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें