Bhagalpur : जिले में चल रही महत्वपूर्ण और वृहद विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने को लेकर जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों और कार्यकारी एजेंसियों के साथ विस्तृत समीक्षा की. बैठक में परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता, अब तक पूरे हुए काम, सामने आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं और शेष कार्यों की जानकारी ली गई.
इस दौरान अधिकारियों को परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और तय कार्ययोजना के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला पुल पर संकट की स्थिति में कैसे चलेगा आवागमन? DM ने की पूरी तैयारी की समीक्षा
विक्रमशिला विश्वविद्यालय से बधुआ जलाशय तक समीक्षा
समीक्षा के दौरान विक्रमशिला विश्वविद्यालय परियोजना, अदानी पावर प्लांट और बधुआ जलाशय परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई. संबंधित अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों से अब तक किए गए कार्य, निर्माण में आ रही समस्याओं और बाकी कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई.
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए. किसी भी परियोजना के क्रियान्वयन में तकनीकी या प्रशासनिक बाधा आने पर संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए.
100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भी लिया जायजा
बैठक में भागलपुर जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली संचालित और प्रस्तावित प्रमुख परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई. इस दौरान मिर्जा चौकी फोर लेन परियोजना सहित अन्य महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना और सड़क परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली गई.
संबंधित पदाधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप काम पूरा कराने की कार्ययोजना पर भी जानकारी प्राप्त की गई.
इसे भी पढ़ें-वासभूमिहीनों के लिए पंचायतों में विशेष शिविर, 25 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन
कोआ पुल के काम की भी हुई विस्तार से समीक्षा
समीक्षा बैठक में कोआ पुल से संबंधित कार्यों पर भी विशेष चर्चा हुई. ग्रामीण कार्य विभाग (RCD) के कार्यपालक अभियंता के साथ पुल निर्माण/कार्य की वर्तमान स्थिति, आवश्यक तकनीकी कार्यों और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा कराने से जुड़े बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई.
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले की बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए. परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा के साथ आवश्यकता के अनुसार स्थल निरीक्षण भी किया जाए. काम में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया गया.
विभागों के बीच समन्वय पर जोर
बैठक में परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए संबंधित विभागों और कार्यकारी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया. परियोजनाओं की प्रगति की लगातार निगरानी करते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार काम आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया.
समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), जिला भूअर्जन पदाधिकारी एवं योजनाओं से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें-



