विज्ञापन

वायरल वीडियो

Vice President Election 2025: 9 सितंबर को होंगे चुनाव, 22 जुलाई से खाली है पद

Vice President Election 2025: देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है. चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है, मतदान 9 सितंबर को होगा.

Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति पद को लेकर बड़ा ऐलान हो गया है. 9 सितंबर को देश को नया उपराष्ट्रपति मिलेगा. चुनाव आयोग ने इसकी पूरी समय-सारणी जारी कर दी है. निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 22 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था.

उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी होगी. नामांकन भरने की आखिरी तारीख 21 अगस्त तय की गई है. 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 25 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. चुनाव की प्रक्रिया 9 सितंबर को पूरी हो जाएगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा.

जानिए उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की पूरी टाइमलाइन

चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त 2025 को जारी होगी. उम्मीदवार 21 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. इसके बाद 22 अगस्त को स्क्रूटिनी होगी. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 25 अगस्त है. 9 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजा घोषित कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-LPG सस्ता हुआ… लेकिन सिर्फ इनके लिए! जानिए किसे मिला फायदा, किसे नहीं

क्यों खाली हुआ उपराष्ट्रपति का पद?

22 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था. इसके साथ ही उपराष्ट्रपति पद रिक्त हो गया. इसके बाद चुनाव आयोग ने संवैधानिक प्रावधानों के तहत नया कार्यक्रम घोषित किया है.

इसे भी पढ़ें-
F-35 Fighter Jets : अमेरिका को बड़ा झटका! F-35 फाइटर जेट खरीदने से किया इनकार
रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत
भारत पर क्यों ठोंका टैरिफ बम? क्या रूस से दोस्ती की मिली सजा

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.1 ° C
36.1 °
36.1 °
45%
2.5m/s
100%
सोम
41 °
मंगल
44 °
बुध
44 °
गुरु
43 °
शुक्र
41 °

अन्य खबरें