वायरल वीडियो

Dhanbad News : 3 फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, प्रशासन और पुलिस रहेगी अलर्ट

Dhanbad News : तीन फरवरी से जिले में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी. परीक्षा को सुचारू और अनुशासित तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी को लेकर अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों के साथ समन्वय बैठक हुई.

Dhanbad News : आगामी तीन फरवरी से शुरू हो रही मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को व्यवस्थित और अनुशासनपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में मंगलवार को न्यू टाउन हॉल में प्रशासनिक, पुलिस और परीक्षा केंद्र प्रभारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा संचालन से जुड़े हर पहलू पर निर्देश जारी किए गए.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को अपने क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण कर कक्षाओं, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, बिजली, पंखा और पेयजल की स्थिति दुरुस्त कराने को कहा. साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि स्ट्रांग रूम के आसपास वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे और यातायात बाधित न हो. सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हों और स्ट्रांग रूम में कार्यरत कर्मियों का पुलिस सत्यापन पूरा रहे.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डीडीसी ने यह भी कहा कि परीक्षा समाप्ति के बाद देर शाम तक स्ट्रांग रूम और उसके आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए. परीक्षा केंद्रों के समीप किसी भी तरह के कार्यक्रम या भीड़भाड़ की अनुमति नहीं दी जाएगी. यदि परीक्षा से संबंधित कोई सामग्री या वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आता है, तो उसकी त्वरित जांच की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मी पूरे परीक्षा काल में अवकाश नहीं लेंगे.

बैठक में समय प्रबंधन, बैठने की योजना, वीडियोग्राफी, उपस्थिति पंजी, प्रश्न पत्रों के समयबद्ध वितरण और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए.

परीक्षा केंद्रों पर रहेगी सख्त निगरानी

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए. केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच होगी और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और परीक्षा शुरू होने से पहले पूरे परिसर की जांच की जाएगी.

परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा

जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने जानकारी दी कि मैट्रिक परीक्षा तीन से 17 फरवरी तक जिले के 96 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा, जिसमें 29,514 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा तीन से 23 फरवरी तक 81 केंद्रों पर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें लगभग 25 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे.

उन्होंने बताया कि मैट्रिक परीक्षा संयुक्त प्रश्न पत्र-उत्तर पुस्तिका में होगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा सादी उत्तर पुस्तिका पर ली जाएगी. प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा से करीब दो घंटे पहले झरिया, धनबाद और गोविंदपुर के स्ट्रांग रूम से केंद्रों तक पहुंचाई जाएंगी, जबकि अन्य प्रखंडों में यह सामग्री बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी.

इस समन्वय बैठक में डीडीसी सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, घनश्याम दुबे सहित सभी संबंधित प्रखंड और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-एक चरण में होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
50 %
3.1kmh
40 %
Sun
26 °
Mon
34 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here