🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बैंक हड़ताल टली, अब शनिवार की छुट्टी पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति; IBA-UFBU में बनी सहमति

Bank Strike Postponed : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है. IBA और UFBU की बैठक में सहमति के बाद आंदोलन टालने का फैसला हुआ. शनिवार की छुट्टी की मांग पर अब उच्चस्तरीय समिति सभी विकल्पों पर विचार करेगी.

विज्ञापन

Bank Strike Postponed : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है. IBA और UFBU की बैठक में सहमति के बाद आंदोलन टालने का फैसला हुआ. शनिवार की छुट्टी की मांग पर अब उच्चस्तरीय समिति सभी विकल्पों पर विचार करेगी.

विज्ञापन

Bank Strike Postponed : 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित कर दी गई है. इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद आंदोलन टालने पर सहमति बनी. हड़ताल स्थगित होने के साथ ही बचे हुए शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने की मांग पर तत्काल उच्चस्तरीय समिति गठित करने का फैसला हुआ है.

Bank Strike Postponed : शनिवार की छुट्टी पर अब आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

UFBU की ओर से 27 सितंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई. विभिन्न मांगों और मुद्दों पर चर्चा के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी.

इसे भी पढ़ें-यूपी से आंध्र प्रदेश तक हाहाकार, कहीं शहर डूबे तो कहीं पहाड़ धंसे; बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट
बैंक हड़ताल टली, अब शनिवार की छुट्टी पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति; IBA-UFBU में बनी सहमति UFBU CIRCULAR 31 DT 27 9 2026 page 0001
Bank Strike Postponed

इसी सहमति के आधार पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित आंदोलन और तीन दिवसीय हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया.

हड़ताल टलने के बाद बनी कमेटी

बैठक में बचे हुए शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने की मांग पर तत्काल IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया. समिति इस मुद्दे से जुड़े सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी.

समाधान तलाशते समय बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा. इसमें खास तौर पर बैंक ग्राहकों के हितों को भी शामिल किया जाएगा.

28 से 30 सितंबर का आंदोलन नहीं होगा

UFBU की देवघर इकाई के कन्वेनर मुन्ना कुमार झा की मानें तो हड़ताल स्थगित हो गयी है. इसके साथ ही 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल नहीं होगी.

अब शनिवार की छुट्टी की मांग पर बनने वाली उच्चस्तरीय समिति के जरिए आगे की प्रक्रिया तय होगी.

इसे भी पढ़ें-

बैंककर्मियों ने आंदोलन कमजोर करने का लगाया आरोप?, कल से तीन दिनों तक बैंकों में लटके रहेंगे ताले
हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक, RBI का बड़ा कदम
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
82%
2m/s
6%
रवि
26 °
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
32 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें