Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम चरण से पहले बेगूसराय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अजीब स्थिति बन गई. मुख्यमंत्री के आगमन के लिए बनाए गए हेलीपैड पर अचानक एक बैल घुस आया, जिसके कारण कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी बैल को देखकर इधर-उधर भागने लगे. काफी देर की कोशिश के बाद बैल को हेलीपैड से बाहर निकाला गया, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी.
हेलीपैड पर बैल पहुंचते ही मची भगदड़
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलीपैड के आसपास सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर थे. इसी दौरान एक बैल तेज रफ्तार से दौड़ते हुए वहां पहुंच गया. अचानक बैल को अपनी ओर आते देख कई पुलिसकर्मी घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कुछ जवान पास में खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए, जबकि कई अन्य लोग सुरक्षित जगह की ओर भागते दिखाई दिए. थोड़ी देर के लिए पूरा इलाका अफरा-तफरी की स्थिति में आ गया.
बैल को हटाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
जब बैल काफी देर तक हेलीपैड के आसपास घूमता रहा तो उसे हटाने के लिए पुलिस और अन्य कर्मियों ने प्रयास शुरू किया. एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों की मदद से बैल को धीरे-धीरे वहां से खदेड़ा गया.
काफी मशक्कत के बाद बैल को हेलीपैड क्षेत्र से बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था फिर से सामान्य की गई और कार्यक्रम की तैयारियां आगे बढ़ाई गईं.
बेगूसराय को मिलेंगे विकास योजनाओं के उपहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण जारी है और शनिवार को इस यात्रा का कार्यक्रम बेगूसराय में रखा गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.
जानकारी के अनुसार, करीब 109 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 189 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा. इसके अलावा लगभग 165 करोड़ रुपये की लागत वाली 211 परियोजनाओं का उद्घाटन भी प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा भी करेंगे.
शेखपुरा में भी कार्यक्रम तय
बेगूसराय के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का दौरा शेखपुरा जिले में भी प्रस्तावित है. वहां वे कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
सूत्रों के मुताबिक शेखपुरा में लगभग 144 करोड़ रुपये की लागत वाली 120 योजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी. वहीं करीब 62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 196 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा.
मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लेने के साथ अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दे सकते हैं. उनके साथ यात्रा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के भी मौजूद रहने की जानकारी है.
इसे भी पढ़ें-
- कैमूर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत
- दानापुर में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया
- बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच बनेगा टनल, पर्यटकों के लिए आसान होगा भ्रमण
- ड्रोन तकनीक से बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, बिहार में 50 हाई-टेक ड्रोन की होगी खरीद
- पश्चिम चंपारण में चौतरवा थाना के दारोगा सस्पेंड, आखिर क्यों हुई कार्रवाई?
- जहानाबाद में आईजी का औचक निरीक्षण, एसपी कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- पटना में गैस किल्लत की अफवाह पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने कहा- घबराकर एडवांस बुकिंग न करें
- बिहार के यात्रियों के लिए राहत, पटना-बांद्रा और रक्सौल-LTT समेत कई ट्रेनें मैहर में रुकेंगी

